LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में 12वीं के छात्र ने छत से कूदकर आत्महत्या की, पेपर में फिर से फेल होने का डर था

ग्वालियर. 12वीं कक्षा के छात्र ने गुरूवार सुबह करीब 8 बजे अपने घर की दूसरी मंजिल से कूदक आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र मैथ और केमिस्ट्री का पेपर बिगडने से डिप्रेशन में था। मामला झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुम स्थित साइन नगर फेज-2 का है। जानकारी के अनुसार मृतक छात्र की पहचान उत्कर्ष उर्फ कृष्णा गुप्ता 20 पुत्र राजीव गुप्ता के रूप में हुई है। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को बरूआ सागर ले गए है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

ग्वालियर में छात्र ने छत से छलांग लगाई, जिससे मौत हो गई। - Dainik Bhaskar
सुबह कमरे से बाहर नहीं आया तो पिता देखने पहुंचे
जनकारी के अनुसार परिजन ने बताया कि उत्कर्ष बुधवार रात माता-पिता के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। गुरूवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो पिता राजीव गुप्ता उसे देखने पहुंचे। कमरे में न मिलने पर उन्होंने छत पर जाक देखा। इस दौरान छत से नीचे झांकने पर उत्कर्ष घर के नीचे मृत हालत में पडा था। पिता ने पडोसियों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेक पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जिसके बाद पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप शव सौंप दिया गया।

बेटे उत्कर्ष की मौत का पता चलने पर रोती मां को चुप करती अन्य महिलाएं।
रिजल्ट कों लेकर टेंशन में था
स्थानीय लोगों के अनुसार उत्कर्ष पिछले वर्ष 12वीं कक्षा में गणित और रसायन विज्ञान विषय मे कम अंक आने से परेशन था। इस वर्ष उसने दोबारा इन विषयों की परीक्षा दी थी। इस बार भी पेपर ठीक न होने की आशंका थी। वह रिजल्ट कों लेकर टेंशन में था। फेल होने का डर सता रहा था।
पेपर में नंबर कम आने की जानकारी सामने आई- सीएसपी रॉबिन
सीएसपी रॉबिन जैन ने बताया कि हरिषंकरपुरम कॉलोनी में छात्र ने आत्महत्या की है। जांच में कुछ पेपर में नंबर कम आने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल में मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने पाएंगे उसके आधा पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *