भूकंप से दहले म्यान्मार और तिब्बत, भूकंप से लोगों में भारी दहशत में है
नई दिल्ली. म्यान्मार और तिब्बत के इलाकों में बुधवार को एक बार फिर धरती बहुत तेजी से कांप उठी। इस क्षेत्र मे ंचौथी बार भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, तिब्बत में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र धरती के 50 किलोमीटर नीचे था। वहीं म्यान्मा में भी एक के बाद एक कई झटके महसूस किए गए। लगातार आ रहे इस भूकंप ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया कि आखिर इस क्षेत्र में धरती इतनी बार क्यों कांप रही है और भविष्य में इसका क्या असर हो सकता है।
म्यान्मार में सुबह से कितनी बार आया भूकंप
म्यान्मार में बुधवार सुबह से ही धरती के नीचे भारी हलचल देखी जा रही है। रियल टाइम डेटा के अनुसार म्यान्मार में बुधवार को मुख्य रूप से दो बार भूकंप के झटके दर्ज किए गए है। पहला झटका डेटा के अनुसार म्यान्मार में बुधवार को मुख्य रूप से दो बार भूकंप के झटके दर्ज किए गए है। पहला झटका रात 12.53 बजे आया जिसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। दूसरा और अपेक्षाकृत बडा झटका सुबह 8.46 बजे महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 थी। इससे पहले 3 फरवरी 2026 को भी म्यान्मार के मैगवे क्षेत्र में 6.0 तीव्रता का एक भयानक भूकंप आ चुका है जिसके आफ्टरशॉक्स झटके भारत और बांग्लादेश तक महसूस किए गए थे।

