खाटू श्याममंदिर के लिये जा रहे जबलपुर के 5 लोगों की सड़क दुर्घटना की मौत
जयपुर. जबलपुर में रहने वाली एक महिला समेत 5 युवकों की राजस्थान के जयपुर में एक सड़क दुघ्रटना में 5 लोगांे की मोत हो गयी। महिला रेलवे के शासकीय स्कूल में शिक्षिका थी। ड्रायवर व उसके 3 दोस्तों के साथ उज्जैन रास्ते से खाटू श्याम दर्शन करने जा रही थी। घटना राजस्थान के चाकसू में नेशनल हाइवे 52 पर हुई। 12 फरवरी को सभी लोग कार में सवार होकर उज्जैन पहुंचे थे। यहां महाकाल दर्शन किये और शुक्रवार की रात को खाटू श्याम दर्शन के लिये रवाना हो गये। धार्मिक यात्रा की प्लानिंग जबलपुर के नक्षत्र नगर स्टारसिटी निवासी रेश्मा श्रीवास्तव 48 वर्षीय ने बनाई थी।
यह बात उसने अपाने कार ड्राइवर अनुराग रजक से कहीं तो उसने अपने दोस्तों को भी साथ ले जाने का प्लान बना लिया। इस पर रेशमा ने हामी भरी तो एक ही कार से रेशमा समेत अनुराग, राहुल रजक, पीयूष राय, भानू उज्जैन जाने के लिये निकले थें, वहां से दर्शन करने के बाद सभी लोग खाटू श्याममंदिर जा रहे थे। तभी रास्ते में शनिवार को तड़के उनकी कार एक ट्रॉले से भिड गयी। एक्सीडेंट में रेशमा और 3 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि एक युवक ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही अंतिम सांस ली।
एक्सीडेंट के बाद जबलपुर में मृतकों के घरों के आसपास सन्नाटा छाया हुआ है। परिजन अधिक बात नहीं कर रहे हैं। चारों मृतक युवक माढ़ोताल, करमेता के जबकि अमृत महिला रेशमा श्रीवास्तव सदर की रहने की निवासी है।
परिजन राजस्थान के लिये रवाना
एक्सीडेंट की जानकारी जैसे ही मिली युवकों के परिजनों पर दुःखों पर पहड़ टूट पड़ा हो। उनके घर के आसपास सन्नाटा पसर गया। कुछ परिचित मृतकों के घर पहुंच गये। उसके बाद पीयूष और अनुराग के स्वजन कुछ परिचितों के साथ कार से राजस्थान के लिये रवाना हो गये। पुलिस ने शवों को चाकसू उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। वहीं, दुर्घटना में घायल रेशमा श्रीवास्तव के घर पर भी सन्नाटा है। रेशमा के स्वजन भी शव लेने के लिये राजस्थान के लिये रवाना हो गये। मृतक रेशमा श्रीवास्तव रेलवे शासकीय स्कूल में पदस्थ थी। पति एलआईसी से सेवानिवृत्त है। घर में 2 बेटी है। दोनों ही जबलपुर में पढ़ाई करती है। घटना की जानकारी लगते ही रेशमा के पति जहां बेहोश हो गये है। वहीं दोनों को बेटियों को मां की मौत की खबर नहीं बताई है।

