म्हाशिवरात्रि -रविवार को सुबह जल्दी शुरू हो जायेगा शुभ मुहूर्त
नई दिल्ली. महाशिवरात्रि त्यौहार कल देशभर में धूमधाम से मनाया जायेगा। ऐसी मान्यता है कि फाल्गुन कृष्ण चर्तुदर्शी को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिये हर साल इस तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन भोलेनाथ के भक्त वृत रखते हें। शिवलिंग का जलाभिषेक और विधिवत पूजा करते हैं। इस बार भी भक्त और श्रद्धालु पूरी आस्था और उत्साह के साथ जलाभिषेक करने मंदिरों और शिवालयों में पहुंचेंगे। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त क्या है।
क्या है महाशिवरात्रि पर पूजन विधि
म्हाशिवरात्रि के दिन सुबह जल्द उठकर व्रत का संकल्प लें। पूजा के लिये एक साफ-सुथरे स्थान पर चौकी रखें और उस पर लाल या पीछे रंग का कपड़ा बिछाये। फिर वहां थोडे से चावल रखकर भगवानशिव की प्रतिमा स्थापित कर दें। इसके बाद मिट्टी या तांबे के कलश पर स्वास्तिक बनाये। पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर इस कलश में भर दें। इसमें सुपारी, सिक्का, हल्दी की गांठ भी डालें। इसके बाद भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलायें और पास में एक छोटा शिवलिंग रखें। आप चाहें तो मिट्टी से स्वयं भी नये शिवलिंग का निर्माण कर सकते हैं।
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त
पहला मुहूर्त- सुबह 08.24 बजे से सुबह 09.48 बजे तक
दूसरा मुहूर्त- सुबह 09.48 बजे सुबह 11.11 बजे तक
तीसरा मुहूर्त- सुबह 11.11 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक.
चौथा मुहूर्त- सुबह 06.11 बजे से 07.47 बजे तक
चार प्रहर की पूजा का मुहूर्त
पहला प्रहर- 15 फरवरी को शाम 06:11 से रात 09:23 बजे तक
दूसरा प्रहर- रात 09:23 बजे से रात 12:35 बजे तक
तीसरा प्रहर- 16 फरवरी रात 12:35 बजे से सुबह 03:47 बजे तक.
चौथा प्रहर- 16 फरवरी को सुबह 03:47 से सुबह 06:59 बजे तक.

