Newsमप्र छत्तीसगढ़

अचलेश्वर मंदिर में दर्शन के लिये श्रद्धालुओं की कतारें रात से ही प्रारंभ, आलू और साबूदानों की प्रसादी का वितरण, निकलेगा विशाल चल समारोह

ग्वालियर. महाशिवरात्रि का त्यौहार आज श्रद्धाभाव एवं धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शहर प्रमुख अचलेश्वर देर रात से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी है। इसकी व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात किये गये है। शहर के प्रमुख गुप्तेेश्वर, अचलेश्वर, मार्केश्वर, भूतेश्वर, हजारेश्वर, मंगलेश्वर समेत मंदिर शहर के अन्य शिवालयों को भगवान भोलेनाथ की शादी के पर्व के लिये जहां दुल्हन की तरह आकर्षक रूप में संजाया गया है। शिवभक्तों के लिये फलाहारी प्रसादी वितरण के लिये आलू और साबूदाने तैयारी की गयी है। प्रमुख आस्था के केन्द्र अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान अचलनाथ को 56 भोग लगाकर प्रसाद भक्तों को वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। वहीं मंदिर के बाहर लगने वाले स्टॉलों के नजदीक 2500 क्विंटल आलू उबालकर उनका प्रसाद भक्तों के बीच वितरण किया जा रहा है।
प्रसादी के स्टॉल सजे
अचलेश्वर मंदिर के पास प्रसादी वितरण के लिये शनिवार की सुबह से स्टॉल सजना शुरू कर दिये थे। स्टॉल पारसमणि मॉल के सामने से लग रहे है। रोड के एक तरफ चेम्बर ऑफ कॉमर्स तक स्टॉल लगाये गये है। इसके अलावा सनातन धर्म मंदिर के पास भी स्टॉल सजाये गये है। इसके अलावा टेलीकॉम एक्सचेंज के नजदीक से एमएलबी कॉलेज के बाहर स्टॉल संजकर तैयार है। यहां बच्चों के मनोरंजन के लिये झूले भी लगे है। खिलौने वाले भी मंदिर के आसपास डेरा जमाये हुए है।
दर्शन की यह रहेगी व्यवस्था
शिवमंदिरों पर शिवरात्रि पर भक्तों का मंदिर पहुंचना रात से ही प्रारंभ हो गया। अचलेश्वर मंदिर पर महिलाओं और पुरूषों श्रद्धालुओं के लिये अलग-अलग से कतारें रहेंगी। भक्तों को चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सामने से जीवायएमसी क्लब और एमएलबी कॉलेज के बीच स्थित रास्ते से गर्भगृह में प्रवेश दिया जायेगा। इन्दरगंज चौराहे से एवं थीम रोड से मंदिर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा और श्रद्धालुओं को पैदल भी प्रवेश दिये की व्यवस्था है। कोटेश्वर मंदिर पर दर्शनों के लिये महिला और पुरूषों की अलग लाइनें लगाकर अलग-अलग गेट से प्रवेश दिया जायेगा। मंदिर के गर्भगृह में एक बार में पुरूष तो एक बार में महिलाओं को प्रवेश दिया जा रहा है।
कोटेश्वर, मार्कंडेश्वर, भूतेश्वर, चकलेश्वर, हजारेश्वर, नलकेश्वर, रुद्राक्ष वाले महादेव मंदिर पर शिवरात्रि को तेजी से तैयारियां हैं। यहां पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *