Newsमप्र छत्तीसगढ़

लापरवाही बरतने पर प्रभारी सहायक यंत्री, उपयंत्री, स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी  को कारण बताओ जारी सूचना पत्र

ग्वालियर – कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रभारी सहायंक यंत्री जलप्रदाय/सीवर श्री रामसेवक शाक्य, उपयंत्री वार्ड 4 एवं 5 जलप्रदाय/सीवर संदीप श्रीवास्तव, प्रभारी उपयंत्री वार्ड 3 जलप्रदाय/सीवर जगदीश सेन, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी दीपेन्द्र सेंगर, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी वार्ड 3 संजय कुमार शाक्य, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी वार्ड 4 प्रदीप कुमार, सफाई संरक्षक कार्यरत डब्ल्यूएचओ वार्ड 3 रवि खरे एवं सफाई संरक्षक कार्यरत डब्ल्यूएचओ वार्ड 4 सोनू मोरे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेशानुसार ग्वालियर विधानसभा अंतर्गत वार्ड 03, 04 एवं 05 में भ्रमण के दौरान सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सीवर एवं साफ सफाई आदि समस्याओं का जायजा लिया गया। जिसमें सड़क पर जलभराव, सीवर सफाई न होना, नाला सफाई न होना, जगह जगह गंदगी मिलने आदि कार्यों में लापरवाही बरतने पर सभी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *