BJP महिला मोर्चा ने MLA फूलसिंह बरैया का फूंका पुतला, नारी देवी है, राजनीतिक औज़ार नहीं : भाजपा

ग्वालियर कांग्रेस के भांडेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में रविवार को भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी और फूल सिंह बरैया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया ने रेप जैसे गंभीर अपराध को जाति और धार्मिक मान्यताओं से जोड़ते हुए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समाज का उल्लेख कर महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी बयान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विरोध दर्ज कराया गया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलिमा शिंदे ने कहा कि महिलाओं और SC-ST समाज के प्रति इस तरह की दूषित, विकृत और कुंठित मानसिकता केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पूरी कांग्रेस पार्टी की सोच को उजागर करती है। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा महिला सम्मान की बातें करना और अपनी ही पार्टी के नेताओं के ऐसे बयानों पर चुप रहना, अब मौन नहीं बल्कि समर्थन है।
पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, करुणा सक्सेना, किरण लता भदौरिया, सुमन शर्मा, राकेश माहौर, महामंत्री विनय जैन, राजू पलेया, रामेश्वर भदौरिया, मधु गुप्ता, प्रदीप गर्ग, गिरिराज व्यास, वंदना प्रेमी, प्रिया तोमर, निशा शर्मा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *