हमारी पुलिस ने नक्सलवाद को सांप की है तरह से कुचल दिया-मुख्यमंत्री

भोपाल. मध्यप्रदेश में फैले नक्सलवाद की तुलना सीएम ने सांप की है, उन्होंने कहा है कि एक कमरे में मखमल के गद्दे पर किसी को सोने के लिये कहा दिया जाये और उस कमरे में सांप घूमते हुए रहें तो यह कैसे हो सकता है। कोई आसानी से सो सकें। हमारे लिये गौरव की बात है कि पुलिस ने इस परेशानी को समझा और सांप का फन कुचल कर नक्सल मूवमेंट को समाप्त कर दिया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंर्त राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में यह बात कही। इसस पेहले डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से आईपीएस सर्विस मीट का शुभारंभ किया, उन्होंने कहा है कि परिवार और व्यक्तिगत जिन्दगी को छोड़ पुुलिस लोगों के लिये काम करती है। हमारे भारत की पुलिस अनुशासन की उत्कृष्ट मिसाल है। सीएम ने कहा है कि आजादी के दौरान भारत और पाकिस्तान दोनों ही आज हुए, लेकिन पाकिस्तान में कभी भी तख्ता पलट हो जाता है। हमारे यहां आईएएस, आईपीएस अधिकारियों ने लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा है कि हमारे लिये सारे विभाग महत्वपूर्ण है। लेकिन पुलिस की चुनौतियां अलग है।
उन्होंने कहा है कि राज्य में संगठित अपराध के लिये कोई स्थान नहीं है। हमें एमपी को आंतरिक सुरक्षा का आदर्श बनाये रखने का लक्ष्य लेकर चलना है। उन्होंने कहा है कि राज्य पुलिस को जल्द ही प्रमोशन की स्वीकृति का समाचार मिलेगा। इसके साथही पुलिस विभाग में पर्याप्त भतियां की जायेगी। सीएम ने कहा है कि पुलिस की ड्यूटी में कई तरह की चुनौतियां होती है। इसके बावजूद वह अपनी ड्यूटी में लगे रहते हैं। सभी पुलिसकर्मी अभिनंदन के हकदार है। उन्होंने कहा है कि एमपी सरकार के लिये वर्ष 20258 उपलब्धियों से भरा है। राज्य सरकार और पुलिस नये अनुभवनों के साथ आगे बढ़ रही है। राष्ट्रविरोधी ताकतों को एमपी की पुलिस जड़ से खत्म कर रही है। राज्य में संगठित अपराध के लिये कोई स्थान नहीं है। पुलिस लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की मजबूती के लिये हर कदम पर सरकार के साथ खड़ी दिखाई देती है। नशा विरोधी अभियान में प्रदेश पुलिस निरंतर सराहनीय उपलब्धियां हासिल कर रही है।
प्रदेश पुलिस देश के लिए आदर्श उदाहरण
नए कानून लागू करने में प्रदेश पुलिस देश के लिए आदर्श उदाहरण है। मध्य प्रदेश में साइबर अपराधों सहित सभी तरह के संगठित गिरोह और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है। डॉ. यादव ने प्रदेश की धरती से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया करने के लिए पुलिस अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देशभक्ति और जन सेवा की भावना को और मजबूत करते हुए मध्य प्रदेश को आंतरिक सुरक्षा का आदर्श प्रदेश बनाए रखना हम सब का लक्ष्य हो।

