एक्स आर्मीमैन के बेहोश पर देवदूत बनी ग्वालियर पुलिस

ग्वालियर. 1 नवम्बर को नाका चंद्रवदनी चौराहे पर एक व्यक्ति रोड पार करते समय अचानक गिर गये उस वक्त थाना यातायात झांसी रोड का पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और उस अज्ञात व्यक्ति को तत्काल सीपीआर दिया गया जिससे उस व्यक्ति की जान बच गयी और पुलिस उसके देवदूत बन गयी। होश आने पर नजदीक के रामदास हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां उनके पर्स से उनकी पहचान पूर्व भारतीय सेना बृजराज सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस उनके डिस्चार्ज मोबाइल से उनकी पत्नी का मोबाइल नम्बर निकाल कर उनसे चर्चा करी तो ज्ञात हुआ है कि उक्त व्यक्ति नई दिल्ली के पालम कॉलोनी का निवासी होकर थोड़ा दिमागी रूप से कमजोर है। कल शाम को गाजियाबद जाने के लिये घर से निकला था। प्राथमिक इलाज के बाद उस व्यक्ति के सिर में चोट होने पर उसको हायद सेंटर के लिये रेफर कर उसके पर्स में मौजूद आमी का ईएसएच कार्ड पर उसको मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जीवन रक्षा में थाना प्रभारी यातायात के आरक्षक नेतराम और कपिल शर्मा की रहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *