मुंबई के आरए स्टूडियों 15-20 बच्चों को बंधक बनाया, चारों ओर से पुलिस ने घेरा

मुंबई. गुरूवार को एन सनसनीखेज घटना सामने आयी है। जहां दिनदहाड़े बच्चों का अपहरण करने की एफआईआर दर्ज की गयी है। यह घटना आरए स्टूडियों में हुई। जहां पहली मंजिल पर एक्टिंग क्लासेस चलती है। ऐसा बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 100 बच्चे यहां ऑडिशन के लिये पहुंचे थे। इसी बची स्टूडि़यों में काम करने वाले यूट्यूब चैनल चलाने वाले रोहित ने 15-20 बच्चों को बंधक बना लिया था।
जानकारी के अनुसार पिछले 4-5 दिनों से यह ऑडिशन करवा रहा था। आज उसने करीब 80 बच्चों को वापिस भेज दिया। लेकिन बाकी बच्चों को कमरे में बन्द कर लिया। बच्चे खिड़कियों से बाहर झांकते नजर आये। जिसके बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी।
स्टूडियो में 15-20 बच्चों को बंधक बनाया
बंधक बनाने की खबर मिलते ही पुलिस की भारी फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गयी। पुलिस स्टूडियो को चारों ओर से घेरकर बैठे आरोपी की पहचान और मंशा जानने की कोशिश कर रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आरोपी की मांग क्या है।
पुलिस ने चारों ओर से घेरा स्टूडियों
स्टूडियों के बाहर हाईअलर्ट का माहौल है। अधिकारी लगातार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की रणनीति बना रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा के लिये पुलिस और रेस्क्यू टीम हर संभव प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *