Newsमप्र छत्तीसगढ़

MPL गवर्निंग बॉडी के 2 सदस्यों की नियुक्ति रद्द, ऊर्जामंत्री बेटे रिपुदमन और सिंधिया नजदीकी धीरज को कमेटी से हटाया


ग्वालियर. एमपी क्रिकेट एसोसियेशन (एमपीसीए) के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया द्वारा लिये गये एक फैसले को 4 दिन के भीतर ही खारिज कर दिया गया है। उन्होंने मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीएल) गवर्निंग कमेटी में 2 नये सदस्यों की नियुक्ति की थी। जसे अब रद्द कर दिया गया है। महाआर्यमन सिंधिया ने ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर के बेटे रिपुदमन सिंह और सिंधिया परिवार के नजदीकी धीरज पाराशर का एमपीएल की गर्वनिंग कमेटी में सदस्य बनाया था। इन नियुक्तियों पर विवाद खड़ा हो गया था।
विवाद बढ़ने के बाद 4 दिन के अन्दर ही यह फैसला बदल दिया गया है। दोनों नये सदस्यों को कमेटी से हटाकर उनकी जगह पर नये नाम जोड़े गये हैं। सूत्रों के मुताबिक जैसे ही यह जानकारी ज्योतिरादित्य सिंधिया तक पहुंची तो उन्होंने इस फैसले को तत्काल पलटवाने का निर्देश दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि इन नियुक्तियों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। दोनों को इस पद से हटाते हुए संग्राम सिंह कदम और विजयप्रकाश शर्मा उर्फ बेटू का एमपीएल की गवर्निंग बॉडी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
यह था मामला
हाल ही में मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग की गवर्निंग बॉडी में दो नियुक्तियां की गईं थीं। इन नियुक्तियों की जानकारी सामने आते ही सवाल उठने लगे थे आखिर इनका क्रिकेट में योगदान क्या है। कहा जाने लगा कि जब यह दोनों जीडीसीए तक के सदस्य नहीं हैं तो फिर एमपीएल की गवर्निंग बॉडी में कहां से आ गए।
रिपुदमन, मध्यप्रदेश सरकार में सिंधिया कोटे से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बेटे हैं तो धीरज पाराशर के बारे में कहा जा रहा है कि यह सिंधिया के स्टाफ मेंबर से जुड़े हुए हैं। 24 अक्टूबर को इनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया गया था। जीडीसीए के सचिव संजय आहूजा के दस्तखत से यह आदेश जारी किया गया था। इसके बाद इन दोनों नियुक्ति पर सवाल खड़े हुए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pashagaming perabet perabet giriş egebet pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet egebet giriş medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş