3 मंजिला मकान में लगी जबरदस्त आग, छज्जा गिरने से 5 फायर कर्मचारी घायल, आग पर काबू पाने में लगे 4 घंटे
लखनऊ. अलीगंज में शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे 3 मंजिला मकान में भीषण आग लग गयी। मकान से सटे फोटो फ्रेम के गोदाम में आग लग गयी। मकान की सभी मंजिलों से आग की बड़ी लपटें निकली। अफरा-तफरी मच गयी। खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 टीमें घटनास्थल पर पहुंच गयी। 4 घंटे तक रेस्क्यू चला, इस बीच इलाके में बिजली कटी रहीं। रेस्क्यू के दौरान छज्जा गिरने से 5 दमकल कर्मी घायल हो गये। इनमें से 2 की हालत नाजुक है। घायल फायरकर्मियों को एम्बूलेंस और कार से पास के अस्पताल में उपचार के लिये भेजा गया है। आग लगने के बाद 1 किमी दूर से धुएं गुबार दिखाई दे रहा था। कमलजीत के घर में फोटो फ्रेम बनाया जाता था। ऐसा बताया गया कि शॉर्ट सर्किट से आग फैली थी।
आसपास के लोगों ने बताया कि मकान में पढ़ाई करने 7-8 लड़के रहते थे। आग लगने की खबर लगते ही वह सब भागकर बाहर आ गये। मकान में अधिकतर लकड़ी का सामान था। जिससे आग तेजी से फैली, मकान के बगल के घरों की दीवारों में दरार आ गयी। कुछ घरों में धुआं निकलता देख पुलिस अधिकारियों ने वहां के ताले तोड़कर अन्दर पड़ताल की है।
लखनऊ में शुक्रवार की शाम तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग ने पड़ोस में बने गोदाम को भी चपेट में ले लिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की 8 टीमें मौके पर पहुंचीं। फायरकर्मी आग पर काबू पा रहे थे, तभी गोदाम का छज्जा ढह गया।
5 तस्वीरें देखिए…





