नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोलियां, गालियां देते हुए किये फायर
ग्वालियर. शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें 2 बदमाश एक मोहल्ले में दाखिल होते है। एक अस्पताल का कर्मचारी का नाम लेकर गालियां देते हैं। उसके घर के सामने पहुंचकर एक नकाबपेश बदमाश ने कट्टा निकालकर 2 गोलियां चला दी और साथ ही धमकाते हुए चले गये कि इस बार बच गया। अगली बार जान से मार देंगे। घटना रविवार की सुबह 5.45 बजे रोशनी घर रोड इंदरगंज की है। पीडि़त परिवार ने घटना की सूचना अपने बेटे को दी है। रविवार की रात को परिवार जब दहशत से बाहर निकला तो इंदरगंज थाना पहुंचकर शिकायत की है। देर रात को पुलिस ने हमलावरों पर मामला दर्ज किया है।
क्या है मामला
शहर के इंदरगंज थाना स्थित रोशनी घर रोड निवासी 40 वर्षीय समीर खान ने थाना पहुंचकर बताया है कि मेरा बेटा कैफ खान एक निजी अस्पताल में कर्मचारी है। रविवार की सुबह 5.45 बजे की बात है। घर के बाहर कोई लोग गालियां दे रहे थे, जब समीर बाहर निकला देखा कि माधौगंज हेमसिंह की परेड निवासी समीर अपने एक नकाबपोश दोस्त के साथ खड़ा था। पिता के बाहर आते ही दोनों बदमाशों ने कैफ के बारे में पूछा, जब उन्हें बताया गया कि कैफ ड्यूटी पर गया है तो दोनों बदमाशों ने आसपास तोड़फोड़ मचा दी और नकाबपोश बदमाश ने कट्टे से एक के बाद एक दो गोलियां चला दीं। घटना के बाद कैफ का परिवार काफी दहशत में आ गया था। डर के चलते वह घर में घुस गए और बाहर नहीं निकले। इसके बाद उन्होंने हॉस्पिटल कर्मचारी बेटे कैफ खान को मामले की सूचना दी। वह हॉस्पिटल से घर पहुंचा और रविवार रात को पिता समीर खान को लेकर इंदरगंज थाना पहुंचा है। समीर खान निवासी रोशनी घर रोड की शिकायत पर पुलिस ने समीर खान निवासी हेमसिंह की परेड व एक नकाबपोश बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर
रोशनी घर रोड के पास जब पुलिस ने छानबीन की तो कैफ के घर के पास कॉर्नर पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गयी। उसमें गालियां देते हुए 2 बदमाश आते दिखाई दे रहे है। गोलियां चलाते हुए भी दिखाई दे रहे है। सीसीटीवी फुटेज में आसपास खड़ी महिलायें दहशत में रोती और घबराती हुई दिखाई दे रही है। टीआई महिला थाना दीप्तिसिंह तोमर का कहना हैकि एक घटना हुई है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

