उमा भारती का बड़ा ऐलान 2029 में झांसी से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव
भोपाल. भारतीय जनता पार्टी की फायरब्रांड नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने 2029 के लोकसभा चुनाव को लेक बडा ऐलान किया है। उमा भारती ने कहा है कि यदि पार्टी अनुमति देती है तो वे अगला लोकसभा चुनाव झांसी लोकसभा सीट से लडेंगी। उमा ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी अपनी इच्छा जाहिर कर दी है। उत्तर प्रदेश के ललितपुर दौरे के समय मीडिया से बातचीत में भी उमा भारती ने कहा अग पार्टी कहेगी तो मैं चुनाव जरूर लडूंगी लेकिन मैं सिर्फ झांसी से ही चुनाव लडूंगी। उमा ने कहा कि उनका बुंदेलखंड क्षेत्र से गहरा जुडाव है और वे चाहेंगी कि आने वाले लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड की जनता एक बार फिर उन्हें लोकसभा तक पहुंचाएं। अब उमा भारती का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। राजनीतिक विश्लेषक इसे 2029 लोकसभा चुनाव की शुरूआती गहमागहमी के रूप में देख रहे है।
पहले भी रही सुर्खियों
इससे पहले, भाजपा नेता उमा भारती पहले भी कई बार चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। अगस्त 2025 में उन्होंने कहा था कि वे अभी 65 वर्ष की नहीं हुई हैं और सही समय आने पर चुनाव लड़ेंगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि फिलहाल चुनाव लड़ना मेरे लिए एक बाधा हो सकता है। सोशल मीडिया पर उमा भारती ने लिखा है कि यदि पार्टी का आदेश मिलेगा तो वे झांसी से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने अपने बयान को भाजपा को भी टैग किया है।

