Newsमप्र छत्तीसगढ़

5वर्षीच बच्ची का अपहरण, आरोपी ने की थी अश्लीलता

बच्ची को ले जाते आरोपी का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। - Dainik Bhaskar

भोपाल. श्यामनगर हनुमान मंदिर के नजदीक से 5 वर्षीय मासूम को अपहरण करने वाले आरोपी अजीत राय उर्फ बाबू को पुलिस ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भोपाल स्टेशन के पास मिला है। वह 3 दिन से ट्रैक किनारे छिपा था। आरोपी पन्नी बीनने का काम करता है। 500 कैमरों के फुटेज तलाशने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची है। उसकी तलाश में हबीबगंज पुलिस की 3 टीमें समेत क्राइम ब्रांच की एक टीम जुटी थी। पूछताछ में आरोपी ने बच्ची के साथ बैड टच किये जाने की बात स्वीकार की है। डीसीपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया हैकि बच्ची का अहपरण करने केबाद उसे ऑटो से बोर्ड ऑफिस और इसी रातेस्ते से आईएसबीटी पहुंचा।
यहां से कहीं भागने का प्लान नहीं था। यहां से चाय पीने गया था और इसके बाद मौका मिलता तो बच्ची को पास ही में स्थित झाडि़यों में ले जाकर उसके साथ गलत काम करता। हालांकि आईएसबीटी पर पुलिस की तलाश को देखकर उसे अंदाजा हो गया था कि वह बचेगा नहीं । लिहाजा उसने बच्ची को वहीं छोडा और चला गया। बच्ची को अपहरण करते ही कुछ दूर ले जाने के बाद उसने बच्ची के साथ बैड टच किया और बच्ची ने रोना शुरू किया तो उसने बच्ची को चांटे मारे। आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी -नकबजनी की 2 एफआईआर दर्ज है।
बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे 1100 क्वार्टर मंदिर के सामने से पांच साल की मासूम बच्ची लापता हो गई थी। वे स्कूली छात्रा है, रात में थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को खबर दी तो पुलिस ने रात में सर्चिंग शुरू कर दी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बच्ची आईएसबीटी बस स्टैंड पर मिली।
परिजनों की मौजूदगी में कराया गया था मेडिकल परीक्षण
गुरुवार को लेबर रूम में परिजनों की मौजूदगी में बच्ची का मेडिकल कराया गया था। उसे निमोनिया होने की भी पुष्टि हो गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करा लिया गया था। जहां उसकी काउंसलिंग भी कराई और उसका इलाज जारी है।आरोपी ने बच्ची के चेहरे और सिर पर भी मारपीट की थी। इसके निशान बच्ची के शरीर पर मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *