Newsमप्र छत्तीसगढ़

धनतेरस पर खरीदारी के बस इतनी देर शुभ मुहूर्त रहेगा नोट करें टाइमिंग

नई दिल्ली. धनतेरस का शुभ मुहूर्त- आज देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। धनतेरस से ही पांच दिन के पंचपर्व की शुरूआत हो जाती है। धनतेरस से लेकर दीपावली तक इन 5 दिनों में बाजार में रौनक छायी रहती है। हालांकि खरीददारी के लिये धनतेरस का दिन ही सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन लोग सोने-चांदी की आभूषण नये बर्तन, दीपावली पर पूजा के लिये लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमायें खरीदते हैं इसके अलाव वाहन, इलेक्ट्रॉनिक आयटम या घर की जरूरत का सामान खरीदना भी इस दिन शुभ माना जा है। आइये जानते है कि धनतेरस पर आज शाम खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है।
धनतेरस की शुभ मुहूर्त क्या है
हिन्दू पंचांग के मुताबिक धनतेरस का आज शाम पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07.16 बजे से लेकर 08.20 बजे तक रहने वाला है। धनतेरस पर शाम को शुभ मुहूर्त में भगवान धनवतंरी, कुबेर महाराज समेत मां लक्ष्मी की पूजा करें। ऐसी मान्यतायें है इस दिन तीनों की संयुक्त पूजा से धनधान्य में 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस की शाम लोग बाजारों में जमकर खरीदारी भी करेंगे।
पहला शुभ मुहूर्त– शाम 6 बजकर 11 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।  सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के लिए इस मुहूर्त को बहुत अच्छा बताया गया है। इसके अलावा, इस दिन चांदी का सिक्का खरीदना भी बहुत शुभ रहेगा, जिस पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आकृति बनी हो।
दूसरा मुहूर्त (लाभ काल): चौघड़िया मुहूर्त के दौरान शाम 05:48 बजे से शाम 07:23 बजे तक लाभ काल रहने वाला है. इस शुभ मुहूर्त में नए बर्तन, इलेक्ट्रोनिक आइटम या घर के लिए जरूरी सामान खरीदना बहुत शुभ रहेगा.
तीसरा मुहूर्त (शुभ काल): चौघड़िया मुहूर्त में रात 08:57 बजे से रात 10:32 बजे तक शुभ काल रहेगा. झाड़ू, कुबेर यंत्र, सूखा धनिया, पीतल का कलश और दिवाली से जुड़ा सामान खरीदने के लिए यह समय सबसे उत्तम रहेगा.
धनतेरस का महत्व (Dhanteras 2025 Shubh Muhurt Significance)
धनतेरस का त्योहार कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है. ऐसी मान्यताएं हैं कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरी अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धनवतंरी को देवताओं का वैद्य माना जाता है। स्वास्थ्य रक्षा और आरोग्य के लिए इस दिन धनवतंरी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। यह दिन भगवान कुबेर को भी समर्पित है. धनतेरस पर धन, सम्पन्नता के लिए कुबेर देव की पूजा की जाती है. इस दिन लोग मूल्यवान धातुओं जैसे की सोना-चांदी और नए बर्तनों की खरीदारी करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *