LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में 7 अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई

ग्वालियर. ग्वालियर में जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। गिरवाई क्षेत्र में सात अवैध कॉलोनियों में किए गए निर्माण को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देशों पर की गई। क्षेत्रीय तहसीलदार दिनेश चौरसिया के नेतृत्व में राजस्व, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने अवैध कॉलोनियों में बनाई गई सड़कें, सीवर लाइनें और बिजली के खंभे जैसे निर्माण हटा दिए।
तहसीलदार चौरसिया ने बताया कि गिरवाई क्षेत्र के सर्वे क्रमांक 1055, 911, 951, 1055, 1054, 1377, 1471, 1472 और 1473 में कुछ लोग अवैध रूप से कॉलोनियां विकसित कर रहे थे। इन सभी को नगर निगम द्वारा पहले ही नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद निर्माण जारी था। अवैध कॉलोनियां विकसित करने में शामिल लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *