Newsमप्र छत्तीसगढ़

भारत माना अब रूस से नहीं खरीदेगा तेल- डोनाल्ड ट्रम्प

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को भारत का एक बार फिर बड़ा दावा किया है कि उन्होंने कहा हैकि पीएम नरेन्द्र मोदी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। ट्रम्प ने इसे एक बड़ा कदम बताया और कहा है कि यह उनके उस प्रयास का हिस्सा है जिसमें वह रूस को यूक्रेन युद्ध की वजह अलग-थलग करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि ट्रम्प के दावे को लेकर भारत की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए ट्रम्प ने कहा है कि उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के समक्ष भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल के निरंतर आयात पर चिंता व्यक्त की है। जिसके बारे में वॉशिंगटन का मानना है कि यह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के युद्ध को फंडिंग में मदद करता है। ट्रम्प ने कहा है कि इसलिये मैं इस बात से खुश नहीं था कि भारत तेल खरीद रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *