लोक लेखा समिति ने दीपावली से पूर्व सभी कर्मचारियों का वेतन देने के निर्देश
ग्वालियर – लोक लेखा समिति की बैठक आज मंगलवार को समिति के अध्यक्ष अनिल सांखला की अध्यक्षता में नगर निगम, मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य गीता भूपेन्द्र सिंह कुशवाह, अपर आयुक्त वित्त रजनी शुक्ला एवं लेखा विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में अध्यक्ष द्वारा अपर आयुक्त वित्त को निर्देश दिए गए कि दीपावली त्यौहार से पूर्व सभी कर्मचारियों का वेतन पहुंच जाए तथा प्रतिमाह नियमित और विनियमित कर्मचारियों का वेतन 5 तारीख तक तथा आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 10 तारीख तक आवश्यक रूप से पहुंच जाए, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही समिति के सदस्यों द्वारा कुछ ठेकेदारों के भुगतान की जांच कराने हेतु पत्र समिति संयोजक को सौंपा गया। जिसमें समिति संयोजक सांखला ने अपर आयुक्त वित्त को पत्र के अनुसार ठेकेदारों की जांच कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
