एडवोकेट अनिल मिश्रा घर और ऑफिस पर पुलिस का पहरा, उपद्रवी से निपटने के लिये बलवा ड्रिल, 5 को नोटिस जारी


ग्वालियर. मध्यप्रदेश हाईकोट्र की ग्वालियर बेंच परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना का विवाद थमता नहीं दिखाई दे रहा है। ताजा मामले में हाईकोर्ट के एडवोकेट अनिल मिश्रा द्वारा डॉ. अम्बेडकर पर की गयी टिप्पणी से ग्वालियर-चम्बल संभाग में तनाव की स्थिति के दौर से गुजर रहा है। अनिल मिश्रा के बयान पर दलित संगठभ्नों ने 15 अक्टूबर को ग्वालियर में कड़ा विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर लगतार ग्वालियर पहुंचने की अपील की जा रही है।

व्हीं, सवर्ण समाज के संगठनों ने भी 15 अक्टूबर को ग्वालियर पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन करने की बात कहीं है। दोनों पक्षों की तरफ से सोशल मीडिया पर की जा रही है। अपीलों को देखते हुए ग्वालियर पुलिस ने बलावा और उपद्रव से निपटने के लिये मॉक्िर्रड्रल के अलावा पुलिस प्रशासन ने एडवोकेट अनिल मिश्रा के घर और ऑफिस पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। जिला प्रशासन सोशल मीडिया से लेकर तमाम कानूनी व्यवस्थाओं पर बारीकी से नजर बनाये हुए है। पुलिस ने 260 भड़काऊ पोस्टों को हटवाया है। 50 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किये गये हैं। विवादित बयान देने के चलते एडवोकेट अनिल मिश्रा के खिलाफ ग्वालियर और महाराष्ट्र में अलग-अलग 2 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
ग्वालियर जिले में धारा 163 लागू
ग्वालियर जिला प्रशासन ने धारा 163 लागू कर दी है। अब बगैर अनुमति धरना-प्रदर्शन, जुलूस, चल समारोह नहीं निकाले जा सकेंगे। कलेक्टर-एसपी ने शहर के व्यापारियों, प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक कर शांति की अपील की है। बैठक में 15 अक्टूबर को कोई भी कार्यक्रम न किए जाने पर सहमति बन गई है। फिर भी पुलिस किसी भी स्थिति में ढिलाई छोड़ने के मूड में नहीं है।
पुलिस की सायबर टीम भी रख रही नजर
शांति समिति की बैठक में कलेक्टर रुचिका चौहान और एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाकर 15 अक्टूबर को कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही जा रही है। जिले में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू है। 15 अक्टूबर को बिना अनुमति कोई आयोजन नहीं होगा। एसएसपी सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ और सामाजिक समरसता को क्षति पहुंचाने वाले पोस्ट अपलोड करने वालों पर सायबर टीम की नजर है। सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं, व्यवसाय करें। प्रशासन सुरक्षा के लिए तत्पर है। इस बैठक में शांति समिति के 30 से ज्यादा सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।
