यातायात पुलिस सराफा बाजार में रोड़ किनारे खडे स्थाई वाहनो को हटवाये गये 

ग्वालियर –  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह asp विदिता डागर एवं DSP अजीत सिंह चौहान ने आगामी त्यौहारो को देखते हुए महाराज बाडा एवं सराफा बाजार मे खरीदारी करने आने वाले ग्राहको को कोई असुविधा न हो इसके लिये यातायात के सुगम संचालन हेतु लगातार पैदल भ्रमण कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले के विरूध्द कार्यवाही एवं पार्किंग संचालको को बेसमेंट पार्किगो का सुचारू रूप से संचालन रखने हेतु समझायिस लगातार दी जा रही है ।
इसी क्रम में सराफा बाजार के व्यापारिक प्रतिष्टानो एवं स्थानीय निवासियो के द्वारा अपने चार पहिया वाहन को रोड़ किनारे स्थाई रूप से पार्क कर देने से दुकानों पर खरीदारी करने आने वाले ग्राहको को पर्याप्त स्थान वाहन पार्क करने के लिये न मिलने के कारण वे अपने वाहन रोड़ पर खड़ा कर चले जाते है जिससे यातायात बाधित होने लगता है । विगत दिनो से पैदल भ्रमण कर व्यापारिक प्रतिष्टानो एवं स्थानीय निवासियो को समझायिस दी गई कि वे अपने वाहन आगामी त्यौहोरो तक अन्यत्र स्थानों पर पार्किंग हेतु पर्याप्त स्थान देखकर वहां अपने वाहन पार्क करें एवं दुकानो के पास रोड़ किनारे खाली स्थानों पर अपने ग्राहको के वाहन पार्क कराये । किंतु पैदल भ्रमण के समय दी गई समझायिस एवं क्रेन के द्वारा लगातार अनाउंसमेट कराने के उपरांत भी व्यापारी वर्ग एवं स्थानीय निवासियो के द्वारा अपने वाहन नही हटाये गये ।
जिस कारण से स्थाई रूप से रखे 30 वाहनो को उनके स्वामित्वो के द्वारा तत्काल हटवाया गये एवं 03 वाहनो के स्वामित्व न होने की स्थिति में नगर निगम की क्रेन से उठवाकर थाना सिटी कोतवाली पर सुरक्षार्थ रखवाया गया है । यह कार्यवाही यातायात पुलिस कम्पू द्वारा थाना कोतवाली के साथ संयुक्त रूप से 03 क्रेन के साथ की गई।  इस प्रकार की कार्यवाही आगागी त्यौहारो पर खरीदारी करने आने वाले ग्राहको को कोई असुविधा न हो उसको दृष्टिगत रखते हुए की गई है । इस कार्यवाही  में थाना प्रभारी यातायात धनंजय शर्मा, थाना प्रभारी कोतवाली मोहनी वर्मा, सूबेदार प्रबल यादव एवं थाने से अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *