पाकिस्तान और तालिबान के बीच दोस्ती कराने चले थे जिनपिंग और हो गयी दुश्मनी और अब कह रहा है चीन
नई दिल्ली. अपना स्वार्थ साधने के लिये चीन-अफगानिस्तान और पाकिस्तान को साथ लेने के लिये जी-तोड़ मेहनत कर रहा था। लेकिन हाल ही में दोनों पक्षों के बीच लड़ाई से चीन के माथे पर बली पड़ गये है। पाकिस्तान अफगानिस्तान सीमा पर शनिवार की रात दोनों पक्षों के बीच भींषण संघष्र देने को मिला है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान, दोनों ही एक -दूसरे पर हमले का आरोप लगा रहे हैं। इस हमले को लेकर अब चीन का भी बयान सामने आया गया है।
चीन ने कहा है कि वह दोनों के बीच हुए संघर्ष को लेकर चिंतित है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने सोमवार को कहा है कि चीन आशा करता है कि दोनों देश दूर की सोचते हुए शांत और संयमित रहेंगे। बातचीत के जरिये आपसी चिंताओं को हल करने पर अडिग रहेंगे। हमें अनुमान है कि दोनो पक्ष संघर्षो को बढ़ाने से बचेंगे और मिलकर अपने देशों और क्षेत्र में शांति और अस्थिरता बनाये रखेंगे। पाकिस्तान और अफगानिगस्तान के बीच सीमा सड़पों में दर्जनों तालिबनी लड़ाके और पाकिस्तानी सैनिक मारे गये हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच यह सबसे गभीर लड़ाई है। रॉयटर्स के अनुसार तालिबान के सत्ता में लौटतने के बाद से पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच यह सबसे गंभीर लड़ाई है।
पाकिस्तान-अफगानिस्तान की दुश्मनी पर चीनी प्रवक्ता ने और क्या कहा?
इस हमले को लेकर चीन चिंतित है. प्रेस ब्रीफिंग में चीनी प्रवक्ता लिन ने कहा, ‘हाल ही में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष हुए हैं, जिससे दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं. हम इसे लेकर बेहद चिंतित है।’ लिन ने कहा कि ‘पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों चीन के मैत्रीपूर्ण पड़ोसी है। एक-दूसरे के अविभाज्य पड़ोसी होने के नाते, अच्छे संबंध बनाए रखना, सामाजिक-आर्थिक विकास करना और मिलकर आतंकवाद का मुकाबला करना दोनों पक्षों के मौलिक और दीर्घकालिक हितों को पूरा करता है। ‘ प्रवक्ता ने यह भी उल्लेख किया कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान संबंधों में सुधार और विकास को बढ़ावा देने में चीन रचनात्मक भूमिका निभाना जारी रखने को तैयार है।
