अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट की डबल बेंच का फैसला परिवार के एक भी सदस्य सरकारी नौकरी में है तो नहीं मिलेगा लाभ

ग्वालियर. हाईकोर्ट की डबल बेंच ने अनुकंपा नियुक्ति के लिये दायर एक अपील को खारिज कर दिया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि यदि मृत सरकारी कर्मचारी के परिवार में कोई सदस्य पहले से ही सरकारी सेवा में कार्यरत है तो अन्य सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति का अधिकारी नहीं मिलेगा। यह फैसला न्यायमूर्ति आनंद पाठक और न्यायमूति पुष्पेंन्द्र यादव की पीठ ने सुनाया है।
क्या है मामला
न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि अनुकंपा नियुक्ति केवल नीति के दायरे में आने वाले मामलों में ही दी जा सकती है। यह तत्काल आर्थिक संकट से राहत देने का एक उपाय है, न कि कोई अधिकार। न्यायालय ने जोर दिया कि मृतक के निधन के समय रंजीत सिंह के दोनों भाई सेवा में थे, इसलिए नियुक्ति से इनकार करना नीति के अनुरूप था। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि बाद में भाई द्वारा त्यागपत्र देने से अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार दोबारा उत्पन्न नहीं होता। यह मामला बहोड़ापुर निवासी रंजीत सिंह से संबंधित है। उनके पिता जेल प्रहरी के पद पर कार्यरत थे, जिनका निधन 14 मई 2022 को हो गया था। पिता के निधन के बाद, रंजीत सिंह ने 26 मई 2022 को अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया।
उनका आवेदन 21 जुलाई 2022 को अस्वीकृत कर दिया गया था। अस्वीकृति का कारण यह था कि उनके दोनों भाई पहले से नौकरी में थे; एक सरकारी सेवा में और दूसरा आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। बाद में, रंजीत सिंह के एक भाई ने अपनी नौकरी से त्यागपत्र दे दिया। इस आधार पर, रंजीत सिंह ने फिर से अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया, लेकिन इस बार भी उनका आवेदन खारिज कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *