Newsमप्र छत्तीसगढ़

तिघरा से योगेन्द्र गुर्जर ने किया मंगेतर का अपहरण, 20 साथियों से अधिक गांव में घुसे थे, परिवार के लोगों को बंदूक के बटों से पीटा था

घर के बाहर यहीं पर योगी और उसके साथियों ने फायरिंग की थी।
ग्वालियर. एक बदमाश लगभग 20 साथियों के साथ हथियार लेकर गुर्जा गांव पहुंचा और यहां एक घर पर हमला बोल दिया। कुछ लोग घर के अन्दर घुसे, बाकी साथी बाहर फायरिंग करते रहे। घरवालों से मारपीट की और फिर गर्भवती बहू (मंगेतर) का अपहरण ले गये। घटना बुधवार की रात की है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का बातावरण है। तिघरा पुलिस ने मुताबिक मुरैना जिले के तिलौंदा के रहने वाले योगेन्द्र गुर्जर उर्फ योगी की शादी रीना उर्फ अंजू से तय हुई थी। उसकी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की वजह से रीना के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया था। रीना की शादी गुर्जा गांव के गिर्राज गुर्जर 23, से लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। रिश्ता टूटने और रीना की कहीं और शादी होने पर योगी ने बदला लेने की ठान ली। उसने धमकी दी थी कि वह गिर्राज का मर्डर कर रीना से शादी करेगा।
रीना गर्भवती है कुछ ही दिनों में डिलेवरी होने वाली थी
रीना के पति गिर्राज ने बताया- योगी लगीग 20-25 लोगों के साथ आया और अचानक गोलीबारी कर दी। इसकी किसी को पहले से खबर नहीं थी। उसने बताया कि पत्नी रीना गर्भवती है। डिलेवरी में महज 8-10 दिन बाकी है। मैं बस यही चाहता हूं कि मेरेी पत्नी और होने वाला बच्चा सुरक्षित घर लौट आये। शादी के वक्त भी योगी ने गोलीबारी की थी ।तब शादी पुलिस की निगरानी में करवाई गयी थी। उसने मुझे धमकी दी थी कि बारात नहीं पहुंचने दूंगा। वह बाकी है, पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है।
बंदूक के बट और डंडों से पीटा
बुधवार रात करीब 8:30 बजे, योगी अपने साथियों कल्ली उर्फ किलेदार, डीपी, तहसिला, शेरू, भोला, बिज्जी, सत्यवीर और प्रदीप समेत 20 से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों के साथ गिर्जा गांव पहुंचा। कुछ बदमाश गाड़ियों से उतरे और घर के बाहर फायरिंग करने लगे। 8 से 10 बदमाश घर में घुसकर गिर्राज के पिता बृजलाल (50), मां भगवती, दादी धनवंती (80) और चाचा रामेश्वर (32) को बंदूक के बट और डंडों से बेरहमी से पीटते रहे। बाकी घर के बाहर फायरिंग करते रहे।बदमाशों ने 9 महीने की गर्भवती बहू रीना को जबरन उठा लिया और फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş