भोपाल में किसान सम्मेलन में शामिल होने आएंगे पीएम मोदी
भोपाल. मोहन कैबिनेट ने आज राजधानी में इलेक्ट्रानिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश के नगरीय निकायों में गीता भवन बनाने को भी स्वीकृति दी गई है। मोहन सरकार ने केंद्र सरकार के नियमों के आधार पर प्रदेश के सिविल सेवा के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए अवकाश के नियम लागू किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कैबिनेट में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्दी ही भोपाल में किसान सम्मेलन को संबोधित करने आएंगे।

धार के पीएम मित्रा पार्क के उद्घाटन के लिए आएंगे मोदी
धार में पीएम मित्रा पार्क में टेक्सटाइल हब विकसित करने की तैयारी है। पीएम मोदी की इसमें रुचि है। इसके उद्घाटन के लिए पीएम मोदी धार आने वाले हैं। आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी बहुत जरूरी है। यह आह्वान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। बीईएमएल आधुनिक रेल कोच कारखाने का शिलान्यास केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दस अगस्त को रायसेन जिले के उमरिया में किया है।
