मप्र छत्तीसगढ़

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP के 126 ग्वालियर के 33 अस्पतालों की आयुष्मान मान्यता खत्म

भोपाल. MP में आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 126 अस्पतालों की मान्यता खत्म कर दी है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में यह कदम उन अस्पतालों पर उठाया गया है, जिन्होंने एनएबीएच सर्टिफिकेट की जानकारी तय समय में नहीं दी। आयुष्मान कार्यालय ने पहले अस्पतालों को नोटिस देकर मौका दिया था, लेकिन इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। रविवार 12 बजे इन अस्पतालों को नोटिस देकर जानकारी दी जाएगी। अब इन अस्पतालों में आयुष्मान के तहत मुफ्त इलाज नहीं मिलेगा।


ग्वालियर के 33 अस्पताल शामिल
प्रदेश के 4 बड़े शहरों—भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में कुल 398 अस्पताल योजना से जुड़े हैं। इनमें से 126 अस्पताल एनएबीएच सर्टिफिकेट की जानकारी नहीं दे सके, जिस कारण उन पर कार्रवाई हुई। इनमें भोपाल के 51, इंदौर-30, ग्वालियर-33 और जबलपुर के 12 अस्पताल शामिल हैं।
एनएबीएच सर्टिफिकेट क्यों है जरूरी
एनएबीएच सर्टिफिकेट अस्पतालों की गुणवत्ता और सुरक्षा का प्रमाण होता है। इसमें 600 से अधिक मानकों पर अस्पतालों की जांच की जाती है, जिसमें मरीजों की सुरक्षा, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, नर्सिंग स्टाफ, इमरजेंसी सेवाएं और सर्जरी की प्रक्रियाएं शामिल होती हैं। सरकार का मानना है कि यह सर्टिफिकेट मरीजों को सुरक्षित और भरोसेमंद इलाज की गारंटी देता है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर एयरपोर्ट पर हज यात्रियों की भीड़ बढ़ी

ग्वालियर. ग्वालियर जिला हज कमेटी ने हज यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। समिति के अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद नासिर हुसैन ने बताया कि जो यात्री किसी कारणवश अपनी अंतिम किस्त जमा नहीं कर पाए हैं, वे अब 6 अप्रैल तक ऑनलाइन या बैंक के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। इस घोषणा के बाद ग्वालियर राजमाता विजयराजे सिंधिया टर्मिनल एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। हालांकि, दिल्ली की उड़ानों में कटौती के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि उड़ानों की संख्या बढ़ती है, तो ग्वालियर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों में और भी इजाफा हो सकता है।
राशि जमा कर रियाल प्राप्त कर सकते हैं
सऊदी करेंसी (रियाल) प्राप्त करने की व्यवस्था एसबीआई महाराज बाड़ा शाखा पर की गई है। इसके लिए यात्रियों को अपना पासपोर्ट, वीजा की फोटोकॉपी और एसबीआई की पासबुक या चेक साथ ले जाना होगा। यदि यात्री का अपना खाता एसबीआई में नहीं है, तो वे परिवार के किसी सदस्य के खाते के माध्यम से भी राशि जमा कर रियाल प्राप्त कर सकते हैं। इस वर्ष हज कमेटी ने नियमों में बदलाव करते हुए अग्रिम रूप से पासपोर्ट जमा करने की प्रक्रिया समाप्त कर दी है। अब यात्रियों को अपना पासपोर्ट, वीजा और फ्लाइट बुकिंग की हार्ड कॉपी प्रस्थान वाले शहर के हज हाउस में उड़ान से 24 घंटे पूर्व जमा करनी होगी।
यात्रियों को कुल 47 किलोग्राम सामान ले जाने की अनुमति
ग्वालियर के हज यात्रियों का सफर 20 अप्रैल को मुंबई से मदीना की उड़ान के साथ शुरू होगा। वहीं, भारत से पहली उड़ान 18 अप्रैल को रवाना होगी। ग्वालियर के अंतिम यात्री (20 दिवसीय हज के लिए) 20 मई को दिल्ली से जेद्दाह के लिए प्रस्थान करेंगे। सभी यात्रियों को अपनी फ्लाइट से कम से कम 2 दिन पूर्व हज हाउस में रिपोर्ट करना अनिवार्य है। यात्रियों को कुल 47 किलोग्राम सामान ले जाने की अनुमति होगी। इसमें दो बैगेज में 20-20 किलोग्राम और हैंडबैग में 7 किलोग्राम तक सामान अलाउ रहेगा।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

हमने खोज निकाला ईरान से रेस्क्यू कर ले दूसरा पायलट

नई दिल्ली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने एक बेहद खतरनाक और मुश्किल भरे सैन्य अभियान का अंजाम देते हुए अपने वायु सैनिक का ईरान की जमीन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्वयं इसकी पुष्टि करते हुए अमेरिकी इतिहास के सबसे साहसी रेस्क्यू मिशनों में से एक बताया है।
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब अमेरिकी एयरफोर्स का एफ-15ई स्ट्राइक ईगल शुक्रवार को ईरान के दक्षिणी इलाके में मार गिराया गया। विमान में 2 क्रू मेम्बर थे। एक पायलट और दूसरा वेपन सिस्टम अधिकारी दोनों ने समय रहते इजेक्ट कर लिया और जमीन पर उतरने के बाद एक-दूसरे से संपर्क भी बनाये रखा । पायलट को तो कुछ घंटों में रेस्क्य ूकर लिया। लेकिन दूसरे क्रू मेम्बर को ढूंढना बेहद मुश्किल भरा हो गया था। वह पहाड़ी इलाके में छिपकर ईरानी सुरक्षाबलों से बचता रहा। लगभग एक दिन से अधिक समय तक वह दुश्मन के इलाके में अकेला रहा। जहां पर पल पकड़े जाने का खतरा था।
ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस मिशन की जानकारी देते हुए लिखा कि हमने उसे ढूंढ निकाला है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे इतिहास के सबसे साहसी सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक है। यह बहादुर सैनिक दुश्मन के इलाके में ईरान के खतरनाक पहाड़ों में छिपा हुआ था। दुश्मन उसे लगातार ढूढ रहे थे। ट्रम्प ने पायलट की हालत के बारे में बताते हुए कहा है कि उसे कुछ चोटें आयी है लेकिन वह बिलकुल ठीक हो जायेगा।
अमेरिका ने पायलट को कैसे किया रेस्क्यू?
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इस मिशन को अंजाम देने के लिए स्पेशल फोर्सेज की एक विशेष कमांडो यूनिट को भेजा गया. इस दौरान आसमान से भारी फायर कवर दिया गया और जरूरत पड़ने पर ईरानी बलों को रोकने के लिए एयरस्ट्राइक भी किए गए  ।  बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी बलों ने भारी गोलाबारी की, ताकि रेस्क्यू टीम सुरक्षित तरीके से सैनिक तक पहुंच सके  । इस पूरे ऑपरेशन में अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) की भी अहम भूमिका रही।  अधिकारियों के मुताबिक, CIA ने पहले एक “भ्रम फैलाने वाली रणनीति” अपनाई, जिसमें यह खबर फैलाई गई कि सैनिक को पहले ही ढूंढ लिया गया है। इसके साथ ही अपनी खास तकनीकी क्षमताओं के जरिए उसकी सटीक लोकेशन का पता लगाया गया और सेना को जानकारी दी गई।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

हिस्ट्रीशीटर के घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर हमलावर फरार, नाम से बुलाते हुए कट्टे से किये फायर

ग्वालियर. कार से आये बदमाशों ने एक हिस्ट्रीशीटर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गये। राहत की बात यह रही कि किसी गोली नहीं लगी। हमलावरों ने पहले बदमाश लालू यादव का नाम लेकर गांलियां दी। इसके बाद कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी। घटना बहोड़ापुर थाना इलाके के आनंदनगर की है। गोलीबारी केबीच कोई भी सामने नहीं आया। शनिवारकी रात की इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमे हमलावर फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना केबाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपियों की तालश शुरू कर दी है।
क्या है मामला
बहोड़ापुर थाना इलाके आनंद नगर निवासी संजय उर्फ लालू यादव पुलिस के रिकॉर्ड में गुण्डा है। झांसी रोड़, गोला का मंदिर, महाराजपुरा, ग्वालियर और क्राइम ब्रांच थाने में उसके खिलाफ 9 आपराधिक मामले दर्ज है। लालू यादव ने पुलिस को बताया है कि शाम लगभग 5 बजे कुछ हमलावर कार में सवार होकर आये और उसे ललकारते हुए गालियां दी। इसके बाद फायरिंग कर फरार हो गये। उसने पुलिस को बताया कि हमला लक्ष्मणगढ निवासी अजीत गुर्जर उर्फ घोड़ा और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते किया है। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपियों के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी सामने आया है कि लालू जमीन के व्यापारा से जुड़ा है। ऐसे में रंजिश के एंगल से भी पड़ताल की जा रही है।
दो वीडियो आए सामने
शनिवार रात घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में दो हमलावर लालू यादव का नाम लेकर गालियां देते हुए उसके घर की ओर कट्टे से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं, जिसमें दो गोलियां चलाई गईं। दूसरे वीडियो में सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की कार साफ दिखाई दे रही है। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि बदमाश के घर फायरिंग की घटना सामने आई है। वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

दतिया. दतिया सड़क कार एक्सीडेंट में युवक सुमित अहिरवार के रूप में हुई पहचान

दतिया. ग्वालियर-झांसी हाईवे पर शनिवार की शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान देर रात को डोंगरपुर निवासी 19वर्षीय सुमित पुत्र पंजाब सिंह अहिरवार के रूप में हुई है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक सुमित दतिया के अपने गांव डोंगरपुर लौट रहा था। असनई चौराहे के पास उसकी तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गयी। कार डिवाइडर पार करते हुए रांग साइड में जा घुसी और सामन्र से आ रहे एक वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गयी।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, सुमित दतिया से अपने गांव डोंगरपुर लौट रहा था। असनई चौराहे के पास उसकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर पार करते हुए रॉन्ग साइड में जा घुसी और सामने से आ रहे एक वाहन से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ था। झांसी की ओर से ग्वालियर जा रही कार अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकराई और उछलकर दूसरी लेन में पहुंच गई थी।
दूसरे वाहन का ड्राइवर भी भाग गया
पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर DL 9 CAC 0603 है, जो किसी राजकुमार सोनी के नाम पर दर्ज है। वहीं हादसे में शामिल दूसरा वाहन (क्रेन) क्रमांक MP 07 GA 9144 का ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिले हैं। जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बढ़ती रफ्तार और लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह बताया है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

लव जिहाद-समीर खान ने रवि बनकर युवती से किया दुष्कर्म, बेडरूम में बने वीडियो किये वायरल, महिला पर धर्म परिवर्तन पर बनाया दवाब

आरोपी हिंदू गेटअप में रवि ठाकुर बनकर राजपूत महिला से मिलता था। दूसरी तस्वीर में समीर ताजिए के साथ। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। एक युवक समीर खान ने 29 वर्षीय की महिला से रवि ठाकुर बन कर दोस्ती मकी। कुछ दिन में दोस्ती प्यार में बदल गयी। इसके बाद जब समीर की मर्जी होती है। वह महिला के घर आकर शादी की कहते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इतना ही नहीं बेडरूम के कई वीडियो फोटो भी शूट किये है।
अब जब महिला को पता लगा है कि वह हिन्दू नही ंतो उसने उससे दूरियां बना ली। इस पर युवक ने महिलासे धर्म बदलने के लिये भी कहा है। लेकिन महिला के नहीं मानने पर आरोपी ने उसके बेडरूम के फोटो-वीडियो वायरल कर दिये है। घटना माधोगंज थाना इलाके की है। शनिवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी समीर खान को गिरफ्तार लिया है।
बीमारी की वजह से पति की मौत
माधौगंज थाना इलाके में रहने वाली 29 वर्षीय हिन्दू महिला की 9 वर्ष पूर्व शादी हुई थीं ऐसा बताया गया है कि वर्ष 2023 में महिलाके पति का बीमारी के चलते निधन हो गया था। महिलाके उसके से 2 बच्चे है। पति के निधन के बाद वह अपने मायके रहने आ गयी थी। तभी उसकी दोस्ती एक युवक से हो गयी।
आरोपी ने धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
जब महिला को पता चला कि वह रवि नहीं असली नाम समीर खान है तभी उसने समीर से संबंध खत्म करने की बात कहीं है। इस पर समीर ने उसे परिवर्तन करने के लिये कहा है। उसकी इस बात को सुन महिला ने धर्म परिवर्तन करने से साफ मना कर दिया। तभी समीर खान बौखला गया उसने उसे धमकी दी कि वह उसे उसके बच्चों के साथ-साथ उसकी बहन को जान से मार देगा। इसके साथ ही उसके अश्लील फोटो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। जिस वजह से महिला मानसिक रूप से प्रताडि़त हो गयी।
महिला बोली- मुझे नहीं पता था वह समीर है
महिला ने बताया कि उसे नहीं पता था कि जिसे वह रवि ठाकुर समझ कर प्यार करने लगी थी असल में वह रवि न होते हुए समीर खान है और गुंडा है। वह शादी का वादा कर लगातार दुष्कर्म कर रहा था। जब विरोध किया तो धमकाता था कि हत्या कर देगा। जब विरोध किया तो वीडियो वायरल कर दिए।
सीएसपी लश्कर मनीष यादव ने बताया एक महिला से पहचान दोस्ती कर दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

सूरज कुण्ड को स्वच्छ बनाने की चली मुहिम  में समाज के सभी वर्गों ने की भागीदारी 

ग्वालियर -जल संरक्षण व संवर्धन के लिये प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं को सरक्षित करने एवं संवारने का कार्य किया जा रहा है। ग्वालियर दुर्ग पर स्थित ऐतिहासिक सूरज कुण्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के नेतृत्व में शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, गुरुद्वारा प्रबंध समिति के सदस्यों और नागरिकों ने सूरज कुण्ड की सफाई का कार्य विशेष अभियान चलाकर किया।
सूरज कुण्ड की काई को साफ करने के लिये सभी लोगों ने मिलजुलकर प्रयास किए। सभी लोगों के सहयोग से सूरज कुण्ड की सफाई का अभियान चलाकर कार्य किया गया। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के नेतृत्व में निगम का अमला मय संसाधनों के विशेष सफाई अभियान में लगा रहा। जल संरचनाओं के संरक्षण व संवर्धन का कार्य सभी के सहयोग से हाथ में लिया जाए। बरसात का पानी अधिक से अधिक संग्रहीत हो, इसके लिये शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में सार्थक प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जल संरक्षण का कार्य केवल सरकार के भरोसे ही नहीं बल्कि समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर किया जाना चाहिए।
सूरज कुण्ड की सफाई अभियान में जनप्रतिनिधियों, गुरुद्वारा प्रबंध समिति के सदस्यों, नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर सूरज कुण्ड की सफाई का कार्य किया। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने इस मौके पर बताया कि नगर निगम के माध्यम से शहर के सभी वार्डों में जल संरक्षण के कार्य को हाथ में लिया गया है। ग्वालियर में स्थित ऐतिहासिक बावड़ियों को साफ करने का कार्य भी किया जा रहा है।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

कोणांक नर्सिंग होम के पास पाइप लाइन फटने से ट्रैफिक बाधित, सुधार कार्य पूरा होने की संभावना

ग्वालियर। शहर के रामदास घाटी से शिंदे की छावनी मार्ग के बीच खल्लासीपुरा क्षेत्र में शनिवार सुबह पानी की सप्लाई लाइन फटने से यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पीएचई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया गया।
पाइप लाइन फटने के चलते कोणांक नर्सिंग होम के पास बैरिकेड्स लगाकर ट्रैफिक रोक दिया गया। इससे वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना पड़ा, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग के अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य दोपहर तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, खल्लासीपुरा क्षेत्र में सड़क के बीच बने गहरे गड्ढों को तीन दिन पहले ही मुरम डालकर भरा गया था। भारी वाहनों के दबाव के कारण नीचे से गुजर रही करीब 3 इंच की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और फट गई। पाइप लाइन टूटने के बाद सड़क पर पानी भर गया, जिससे मुरम कीचड़ में तब्दील हो गई और स्थिति और खराब हो गई।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

अरविंदो अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, जांच शुरू महत्वपूर्ण दस्तावेज भी किए जब्त

ग्वालियर (डबरा): मरीज के इलाज में लापरवाही की शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डबरा स्थित अरविंदो अस्पताल पर छापेमार कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित स्टाफ के बयान दर्ज किए। जांच दल में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपाली माथुर, मेडिकल ऑफिसर डॉ. डी.सी. आर्य और डीपीएचएनओ संविदा श्रीवास शामिल थे। टीम ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और उपचार व्यवस्था की बारीकी से जांच की।
कार्रवाई के दौरान अस्पताल से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मरीज के परिजनों का आरोप है कि कई दिनों तक भर्ती रखने के बावजूद मरीज की हालत में सुधार नहीं हुआ और बाद में उसे गंभीर स्थिति में ग्वालियर रेफर करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि इलाज के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टर की उपलब्धता स्पष्ट नहीं थी और अनावश्यक जांच व दवाओं के कारण आर्थिक बोझ बढ़ा।
परिजनों का यह भी दावा है कि यदि समय पर सही उपचार मिलता, तो मरीज की स्थिति बेहतर हो सकती थी। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मामले को लेकर निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर के सिटीसेंटर में 4.05 से 4.11 के बीच गिरे ओले, आंधी-वर्षा के साथ ओलावृष्टि, 7 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढाव रहेगा जारी

ग्वालियर. मौसम ने अचानक ली करवट से शनिवार की शाम लगभग 4.05 से 4.11 बजे के बीच सिटीसेंटर में जबरदस्त ओले गिरे। तेज आंधी-तूफान के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। इसके साथ ही तेज वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने पहले ही तेज वर्षा और आंधी के साथ ओले गिरने की संभावना जताई थी।
शहर में जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी के साथ दिनभर बादल छाये रहे। जिससे गर्मी से राहत मिल। अधिकतम तापमान गिरकर 36.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गयाहै। जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सैल्सियस रहा है। मौसम विभाग ने 4 अप्रैल के लिये येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार 7 अप्रैल मंगलवार तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हालांकि, बदला हुआ मौसम किसानों के लिये चिंता बढ़ा रहा है। लगातार नमी और वर्षा की वजह से गेहूं की कटी हुई खेतों पड़ी है।
एक दिन पहले गर्मी से बेहाल थे लोग
बीते दिनों तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान थे। घर से निकलते समय लोग चेहरा और शरीर ढंककर निकल रहे थे और धूप से बचने के लिए छांव तलाश रहे थे। हालांकि, रात में हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया और लोगों को राहत मिली। खेतों में खड़ी गेहूं की बालियां भीगने से दाने काले पड़ने लगे हैं और उनकी चमक फीकी हो रही है। इससे बाजार में कीमतों पर असर पड़ने की आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मौसम ऐसा ही बना रहा, तो फसल को और नुकसान हो सकता है। अगले 24 घंटों में भी तेज बारिश, आंधी और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।