दो कारों की आमने-सामने टक्कर से बम्पर क्षतिग्रस्त, महिलायें और बच्चे घायल

ग्वालियर. उटीला थाना इलाके में हस्तिनापुर रोड पर रविवार की शाम को 2 कारों की आमने-सामने से टक्कर हो गयी है। इस हादसे में दोनों कारों में सवार लोग घायल हो गये। जिनमें महिलायें और बच्चे भी शामिल है। सभी घायलों को उपचार के लिये ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराये गये है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे। घायलों को कारों से बाहर निकालने में मदद की। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। लेकिन कई यात्रियों को गंभीर चोटें आयी है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस पड़ताल कर रही
सूचना मिलते ही उटीला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी नरेंद्र सिसोदिया ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनसे पूछताछ के बाद दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

