Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर के सिटीसेंटर में 4.05 से 4.11 के बीच गिरे ओले, आंधी-वर्षा के साथ ओलावृष्टि, 7 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढाव रहेगा जारी

ग्वालियर. मौसम ने अचानक ली करवट से शनिवार की शाम लगभग 4.05 से 4.11 बजे के बीच सिटीसेंटर में जबरदस्त ओले गिरे। तेज आंधी-तूफान के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। इसके साथ ही तेज वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने पहले ही तेज वर्षा और आंधी के साथ ओले गिरने की संभावना जताई थी।
शहर में जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी के साथ दिनभर बादल छाये रहे। जिससे गर्मी से राहत मिल। अधिकतम तापमान गिरकर 36.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गयाहै। जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सैल्सियस रहा है। मौसम विभाग ने 4 अप्रैल के लिये येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार 7 अप्रैल मंगलवार तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हालांकि, बदला हुआ मौसम किसानों के लिये चिंता बढ़ा रहा है। लगातार नमी और वर्षा की वजह से गेहूं की कटी हुई खेतों पड़ी है।
एक दिन पहले गर्मी से बेहाल थे लोग
बीते दिनों तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान थे। घर से निकलते समय लोग चेहरा और शरीर ढंककर निकल रहे थे और धूप से बचने के लिए छांव तलाश रहे थे। हालांकि, रात में हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया और लोगों को राहत मिली। खेतों में खड़ी गेहूं की बालियां भीगने से दाने काले पड़ने लगे हैं और उनकी चमक फीकी हो रही है। इससे बाजार में कीमतों पर असर पड़ने की आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मौसम ऐसा ही बना रहा, तो फसल को और नुकसान हो सकता है। अगले 24 घंटों में भी तेज बारिश, आंधी और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *