Newsमप्र छत्तीसगढ़

सूरज कुण्ड को स्वच्छ बनाने की चली मुहिम  में समाज के सभी वर्गों ने की भागीदारी 

ग्वालियर -जल संरक्षण व संवर्धन के लिये प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं को सरक्षित करने एवं संवारने का कार्य किया जा रहा है। ग्वालियर दुर्ग पर स्थित ऐतिहासिक सूरज कुण्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के नेतृत्व में शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, गुरुद्वारा प्रबंध समिति के सदस्यों और नागरिकों ने सूरज कुण्ड की सफाई का कार्य विशेष अभियान चलाकर किया।
सूरज कुण्ड की काई को साफ करने के लिये सभी लोगों ने मिलजुलकर प्रयास किए। सभी लोगों के सहयोग से सूरज कुण्ड की सफाई का अभियान चलाकर कार्य किया गया। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के नेतृत्व में निगम का अमला मय संसाधनों के विशेष सफाई अभियान में लगा रहा। जल संरचनाओं के संरक्षण व संवर्धन का कार्य सभी के सहयोग से हाथ में लिया जाए। बरसात का पानी अधिक से अधिक संग्रहीत हो, इसके लिये शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में सार्थक प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जल संरक्षण का कार्य केवल सरकार के भरोसे ही नहीं बल्कि समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर किया जाना चाहिए।
सूरज कुण्ड की सफाई अभियान में जनप्रतिनिधियों, गुरुद्वारा प्रबंध समिति के सदस्यों, नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर सूरज कुण्ड की सफाई का कार्य किया। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने इस मौके पर बताया कि नगर निगम के माध्यम से शहर के सभी वार्डों में जल संरक्षण के कार्य को हाथ में लिया गया है। ग्वालियर में स्थित ऐतिहासिक बावड़ियों को साफ करने का कार्य भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *