Newsमप्र छत्तीसगढ़

गुडबॉय दोस्तों -एक कपल स्टेट्स लगाकर दी जान, एक ही साड़ी से बने फंदे पर मिले

देवगढ़ थाना क्षेत्र में कपल का शव मिला - Dainik Bhaskar

मुरैना. देवगढ़ थाना इलाके में रविवार-सोमवार की रात एक कपल ने गांव के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगातार अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह कदम उठाने से पहले प्रेमी युवक के द्वारा अपने सोशल मीडिया स्ट्टेस पर बॉयस रिकॉर्डिंग कर डाला कि हम आत्म हत्या अपनी मर्जी से कर रहे है। किसी के दबाव में फांसी नहीं लगा रहे है। ‘‘लिखा गुडबॉय दोस्ती’’ और दोनों ने एक ही साड़ी के 2 सिरों से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सोमवार की सुबह शव मिलने पर अब पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
क्या है मामला
देवगढ़ थाने के छत्तरपुरा गांव के रहने वाले योगेश उर्फ धोनी शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा उम्र 21 साल और इसी गांव की रहने वाली अजली पुत्री भूकी प्रजापति उम्र 19 साल दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन लड़का ब्राह्मण और लड़की कुम्हार जाती के होने के कारण परिवार जनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इस कारण दोनों ने रविवरा रात एक ही साड़ी के दो छोरों से आम के पेड़ पर एक साथ फांसी लगा ली। सुबह खेती किसानी के लिए ग्रामीण जब गांव के बाहर निकले तो दोनों का शव देखा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस के द्वारा दोनों के शव को उतार कर मुरैना भेजा, जहां पीएम कराया जा रहा है। वहीं मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
दोस्तो-गुडबॉय
मृतक प्रेमी युवक योगेश के ने अपने सोशल मीडिया स्टेट्स पर वॉयस रिकॉार्डिंग कर डाला कि वह अपनी मर्जी से फांसी लगा रहे है। किसी के दबाव में नहीं, साथ में लिखा गुडबॉय दोस्तों। जांच कर रहे देवगढ़ थाना एसआई जयपाल गुर्जर ने बताया कि दोनों एक ही गांव क हैं। एक -दूसरे के प्यार में थे। दोनों एक ही साड़ी से फांसी लगाई है। दोनों का पोस्टमार्ट्म कराया जा रहा है। जांच करेंगे, उसके बाद ही वजह स्पष्ट होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *