Uncategorized

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में हुए शामिल

ग्वालियर – अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) जगन्नाथ पुरी (ओडिशा) की तरह ग्वालियर शहर में भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जगन्नाथ रथ यात्रा में महाराज बाड़े पर शामिल हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की आरती और पूजा-अर्चना की और जय जगन्नाथ के जयकारे लगाए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी भी खींची। इसके बाद वे भोपाल के लिए रवाना हो गए। भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के अवसर पर ग्वालियर के महाराज बाड़े पर जनसमुदाय में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उन्होंने भक्तों के साथ मिलकर “हरे कृष्णा हरे राम” की संकीर्तन धुनों में सहभागिता की। जगन्नाथ रथ यात्रा शनिवार शाम 4 बजे अचलेश्वर रोड स्थित GYMC मैदान से शुरू हुई और शहर के विभिन्न क्षेत्रों, बाजारों, नई सड़क होते हुए लक्ष्मीगंज स्थित गोयल वाटिका गार्डन पर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह पर भगवान जगन्नाथ का पुष्पहार से स्वागत किया गया और आरती उतारी गई। यात्रा के बाद लगभग 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया गया। रथ यात्रा में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रथयात्रा स्थल पर महाप्रभु जगन्नाथ के रथ के समीप पहुंचकर आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान प्रतीकात्मक रूप से रस्सी को स्पर्श कर उन्होंने रथ खींचने की परंपरा में अपनी सहभागिता दी, जिससे उपस्थित श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति भाव जागृत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş