Uncategorized

गैंगस्टर ने लिखा -अबकी बार गोली मार दी जायेगी तो दूसरी गैंग ने घर जाकर उसके भाई को मार डाला, 6 साल पहले से चल रहा हैं गैंगवार

ग्वालियर. दो जून को हिस्ट्रीशीटर भोला सिकरबार की हत्या कर दी गयी है। उसका साथी घायल है। हमला बंटी भदौरिया की गैंग ने किया था। यह पहली बार नहीं था जब यह दोनों गिरोह आमने-सामने थी। पिछले 6 सालों में यह कई बार एक दूसरे पर कातिलाना हमला कर चुके हैं। एक-दूसरे की जान की दुश्मन बनी यह गैंग कभी एक ही हुआ करती थीं भोला सिकरबार और बंटी भदौरिया मिलकर काम करते थे। दोनों में गहरी दोस्ती थी। लेकिन इनके बीच में अवैध शराब के व्यापार में दुश्मनी पैदा हो गयी है।
शराब किंग बनने की वजह से हुई दुश्मनी
दोनों ही हजीरा में शराब किंग बनना चाहते थे। इसी व्यापार को लेकर रंजिश दिन पर दिन बढ़ती चली गयी। इस दुश्मनी में आग में घी डालने का काम भोला के भाई दीनू ने किया। 2 जून की शाम को उसने सोशल मीडिया पर स्टेट््स अपडेट किया है। जिसमें बंटी भदौरिया की गैंग को चेतावनी दे दी है कहा है कि अब की बार गोली मारी दी जायेगी, इतिहास में पहली बार ऐसा होगा।इसके बाद भोला सिकरवार की हत्या कर दी गयी। दोनों ही हजीरा के हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी बंटी भदोरिया पर हत्या सहित 21 मुकदमे दर्ज है। भोला पर 23 प्रकरण दर्ज थे। जबकि उसके भाई दीनू पर 5 और बड़े भाई हेमू पर 28 केस दर्ज है।
6 साल पहले हत्या के प्रयास से शुरू हुई रंजिश
भोला की हत्या का आरोपी ब‌ंटी चर्चित अभिषेक सिंह मर्डर केस में भी आरोपी है। दोनों पक्षों के बीच गैंगवार 6 साल पूर्व एक गोली मारकर हत्या के प्रयास से शुरू हुआ था। इस मामले में बंटी भदौरिया आरोपी है और भोला का भाई हेमू सिकरवार के साथी घायल हुए पक्ष से हैं  हेमू और उसके परिवार के हस्तक्षेप के चलते ब‌ंटी का समझौता नहीं हो पा रहा है। एक साल पहले भोला और हेमू सिकरवार ने साथियों के साथ बंटी भदौरिया पर होटल पर खाना खाते समय गोलीबारी की थी। इसमें ब‌ंटी के पेट में गोली लगी थी। उसने काउंटर के पीछे छिप कर जान बचाई थी। तब से लगातार दोनों ग्रुप एक-दूसरे पर हमला करने का मौका नहीं छोड़ते हैं।
भोला के भाई ने डाला था स्टेटस… 3 घंटे बाद हत्या
भोला सिकरवार के भाई दीनू सिकरवार ने सोशल मीडिया पर स्टेटस डालकर ब‌ंटी भदौरिया को चैलेंज किया और गोली मारने की बात लिखी थी। दीनू ने स्टेट्स शाम को ही डाला था और इसके तीन घंटे बाद ही बंटी भदौरिया ने घर के पास पहुंचकर भोला को गोली मार दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *