सुनीता विलियम्स 9 माह 14 दिन बाद पृथ्वी पर लौटी, स्पेसक्राफ्ट का तापमान बढ़ने पर 7 मिनट का संपर्क टूटा, फ्लोरिडा के समुद्र तट पर हुई लैंडिंग

नई दिल्ली. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 माह के बाद धरती पर वापिस लौट आई है। फ्लोरिडा के तट पर उनकी सफल लैंडिंग हुई है। इसके बाद उन्हें कैप्सूल से निकालकर खास पोत में शिफ्ट किया गया। उन्हें मेडीकल जांच के लिये ले जाया गया है।
नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 286 दिन यानी कि 9 महीने के बाद धरती पर लौट आई है। फ्लोरिडा के त टपर भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 3.30 बजे स्पेस एक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने समुद्र में लैंड किया। इस लैंडिंग के साथ ही ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन समापन हुआ है। यह मिशन केवल 8 दिनों के लिये था। लेकिन इसमें 9 महीने का समय लगा। कैमरे में वह पल कैद हुआ जब समंदर में कैप्सूल की सफल लैंडिंग हुई ।
आपको बता दें कि दोनों अंतरिक्ष यात्री केवल 8 दिनों के लिये रवाना हुए थे। लेकिन तकनीकी समस्याओं के चलते उन्हें 9 माह का समय वहां गुजारना पड़ा। 5 जून 2024 को बोइंग के नये स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल के माध्यम से उन्हें अंतरिक्ष में भेजा गया था। विल्मोर और विलियम्स ने अंतरिक्ष में 286 दिन बिताये। जो कि मूल रूप से निर्धारित समय से 278 दिन अधिक थे।
इस दौरान उन्होंने स्पेस स्टेशन की देखभाल और सफाई में महत्वपूण्र भूमिका निभाई। फुटबॉल के मैदान के आकर का यह स्पेशन निरंतर रख-रखाव की मांग करता है। उन्होंने पुराने उपकरणों को बदलने में भी मदद की। वैज्ञानिक प्रयोग किये। नासा के अनुसार, सुनीता विलियम्स और उनकी टीम ने 900 घंटे का शोध पूरा किया। उन्होंने 150 से अधिक प्रयोग किये। नया रिकॉर्ड बनाया। अंतरिक्ष में सबसे अधिक वक्त बिताने वाली महिला का। उन्होंने स्पेस स्टेशन के बाहर 60 घंटे और 9 मिनट बिताये, यानी कि 9 बार स्पेसवॉक किया है।

