यातायात को सुगम बनाने कराई पेच रिपेयरिंग
ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए अनेक स्थानों पर निरंतर पेंच रिपेयरिंग का कार्य चल रहा है। नोडल अधिकारी पेच रिपेयरिंग प्रदीप जादौन एवं सहायक यंत्री श्री हसीन अख्तर ने बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा निरंतर सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न सड़कों पर पेच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है।
जिसके तहत आज सरस्वती शिशु मंदिर केदारपुर, श्रीराम कॉलोनी, यादव टॉकीज के पास गली में, धोली बुआ के पुल से तारागंज पुल जाने वाली रोड पर, आदर्श कॉलोनी, रामदास घाटी से भैंस मंडी रोड, नौगांव बिजली घर के सामने, दीनदयाल नगर बीएसएफ कॉलोनी, कोटेश्वर मंदिर के पास, ज्यादा कॉलोनी, नरसिंह नगर, ऊंट पुल से जयेंद्र गंज गोलंबर वाली रोड सहित अनेक जगहों पर पेच रिपेयरिंग कराई गई।

