गैंगस्टर विक्रम राणा को गिरफ्तार कर भरतपुर से लाई मुरार पुलिस, पूर्व में हुई वारदात का सीन रिक्रियेषन कराया

आरोपी को घटना स्थल पर ले जाकर पूर्व में हुई वारदात का सीन रिक्रियेशन कराया गया।
ग्वालियर 21 अगस्त को थाना मुरार क्षेत्रातंर्गत ऋषि गालव स्कूल के पास लालटिपारा पर कुछ बदमाशों द्वारा नीरज राणा निवासी गा्रम हुजावल थाना मौ जिला भिण्ड हाल निवासी प्रेस्टीन कॉलजे के पास बड़ागांव मुरार पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी जिसमे गोली लगने से नीरज राणा घायल हुआ था। थाना मुरार पुलिस ने घायल की षिकायत पर आरोपी विक्रम राणा, संजय उर्फ सेकीं राणा, अनूप जाट, गजेन्द्र कोली पर थाना मुरार प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त फायरिंग की घटना में वांछित 2 आरोपियो को पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की हिट लिस्ट मे शामिल गैंगस्टर विक्रम राणा व उसके साथियो की पुलिस द्वारा काफी समय से तलाश की जा रही थी।
थाना मुरार के उक्त पक्र रण में वांछित आरोपी विक्रम राणा के संबंध में ग्वालियर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी थाना चिकसाना भरतपुर में आर्म्स एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तार हुआ है थाना मुरार पुलिस की एक टीम को भरतपुर(राजस्थान) भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर विक्रम राणा को प्रोडक्षन वारंट पर ग्वालियर लाकर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा गंगै स्टर से की गई पछूताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है तथा अन्य अपराधो के संबंध में विस्तृत पूछताछ के लिये पुलिस रिमांड बढ़ाया जाएगा। रिमांड पर लिये गये गैंगस्टर विक्रम राणा के खिलाफ जिले में डेढ़ दर्जन प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। टीआई मुरार मदन मोहन मालवीय द्वारा पुलिस टीम के साथ रिमांड पर लिये गये गैंगस्टर विक्रम राणा को घटना स्थल पर ले जाकर पूर्व में हुई वारदात का सीन रिक्रियेशन कराया गया।

