ग्वालियर में नापतौल टीम ने किया निरीक्षण, 8 मामले दर्ज
ग्वालियर. दीपावली को ध्यान में रखकर जिले में खान-पान की दुकानों का नापतौल विभाग द्वारा निरीक्षण कराया जा रहा है। शहर में सुप बाजार, मिठाई दुकान, नमकीन दुकान, बेकरी इत्यादि प्रतिष्ठानों का नापतौल निरीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिन संस्थानों पर नापतौल से संबंधित अनियमितताएं पाई गई उनके विरूद्ध विधिक मा विज्ञान अधिनियम की विभिन्न धाराओं एवं विधिक माप विज्ञान (पैकेज में बंद वस्तु) नियमों के तहत कार्रवाई कर 8 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
विधिक माप विज्ञान अधिकारी नापतौल वीएस सिंघानिया ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विग शॉ डिपार्टमेंट गोविंदपुरी पर पैक किए जा रे पैकेटों पर ईमेल का पता की घोषणा अंकित नहीं पाई गई। पूजा स्वीट्स सांई बाबा मंदिर के पास पर मिठाई निर्धारित मात्रा से कम तौल क देना पाया गया। रमेश चन्द्र प्रमोद कुमार विक्रेता गोविंद पुरी पर पैक किए जा रहे पैकेटों पर यूनिट सेल प्राइस की घोषणा अंकि नहीं र्पा गई। डोमिनोज पीजा डीडी मॉल ग्वालियर पर तौल कांट के अभिलेख नहीं पाए गए। बालाजी स्टील एण्ड रोलिंग शटर बल्ला का ढेरा डबरा पर तौ कांटा सत्यापित नहीं पाया गया। छिरौलिया स्वीट्स एवं नमकीन चांदनी चौक डबरा पर ठोस के पैकेटों पर घोषणा नहीं पाई गई। शारदा ट्रेडर्स डबरा पर धनिया पैकेटों पर घोषणा अंकित नहीं पाई गई।

