ग्वालियर में डेंगू की खतरनाक रफ्तार, 107 की जांच में 14 पाजीटिव

ग्वालियर. शहर में डेंगू की रफ्तार खतरनाक हो गई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग को फर्क नहीं है। गुरूवार को 107 सैंपलों की जांच में 14 पॉजीटिव केस पाए गए। वहीं एक दिन पहले ही 326 सैंपलों की जांच में 19 पॉजीटिव पाए गए थे। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सिर्फ एडवायजी जारी करने क सीमित है। इसके अलावा सर्वे टीम के आंकडे जारी कर दिए जाते हैं। डेंगू के लगातार केस व मौत के मामले सामने आने के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिस स्तर पर लापरवाही हो रही है उन पर र्को कार्रर्वा नहीं हो रही है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कुल 107 रोगियों की डेंगू जांच की गई जिसमें 14 डेंगू पॉजिटिव कैस पाए गए। इस वर्ष जनवरी से अभी तक कुल 15798 रोगियों की डेंगू जांच में कुल 1052 पॉजिटिव केस पाये गये हैं और सर्वे टीम द्वारा जनवरी से अभी तक कुल 563317 घरों का सर्वे किया गया जिनमें 22026 घरों में पाये गये लार्वा को नष्ट कराया गया है। डेंगू को लेकर प्रशासन की ओर से भी कुछ दिनों पहले निगरानी की गई थी लेकिन अब वह भी नहीं दिख रही है।
विभाग ने जारी की एडवायजरी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर एवं जिला मलेरिया अधिकारी डा विनोद दोनेरिया ने बताया की डेंगू का मच्छर हमारे घर और आसपास बर्तन, टायर कूलर टंकी गमले छत एवं कबाड़ में भरे साफ और रुके पानी मैं पनपता है ऐसे पानी मे मच्छर अंडे देते है जिनसे 7 से 12 दिन के भीतर मच्छरों की उत्पत्ति हो जाती है अतः अपने घर और आसपास पानी जमा नहीं होने दें एवं 7 दिवस के भीतर पानी खाली करें जिससे डेंगू बीमारी को रोका जा सके मच्छरों से बचाव करें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। पूरी आस्तीन के कपडे पहने। मच्छर भगाने वाले साधन जैसे- क्रीम, क्वाइल, रिपेलेन्ट इत्यादि का उपयोग करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *