ग्वालियर तक 22 किमी रेल ट्रैक का काम पूरा होते ही जनवरी से दौड़ेंगी ट्रेन

ग्वालियर. दिसंबर 2024 तक तीसरी लाइन का काम पूरा हो जाएगा जबकि जनवी से तीसरी लाइन में ट्रेनों हर सेक्शन में संचालन शुरू हो जाएगा। सर्दियों में तीसरी लाइन में ट्रेनें चलने से ट्रेनें कम लेट होंगी साथ ही रेल ट्रैक पर ट्रैफिक लोड कम हो जाएगा। जिसका फायदा ग्वालियर रेलवे स्टेशन आने वा जाने वाले लगभग 50 हजार यात्रियों को मिलेगा। सर्दी में रेलवे स्टेशन पर घंटों बैठकर यात्रियों को ट्रेन का इंतजार नहीं कना पडेगा। तीसरी लाइन बनने के बाद चौथी रेल लाइन बिछाने का भी काम होना है।
दरअसल अभी दिल्ली-भोपाल रूट पर दिल्ली से आगरा तक तीसरी लाइन का काम पूरा हो चुका है जबकि धौलपुर से बीना के बीच अलग-अलग सेक्शन में कुल 46 किमी रेल ट्रैक का काम अधूार ै जिसको पूरा करने का लक्षय दिसंबर 2024 रखा गया है। रेल प्रशासन के अनुसार 319 किमी तीसरी लाइन के रेल ट्रैक में से अब सिर्फ 46 किमी रेल ट्रैक का काम अधूरा है। इसमें से आंतरी से ग्वालियर तक 22 किमी रेल ट्रैक बिछाने का काम चल रहा है। इस सेक्शन के बी रेल ट्रैक बिछाने में सबसे बडी चुनौती है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *