MP के उज्जैन की निकिता पोरवाल बनी मिस इंडिया, रामलीला-कृष्णलीला में सीता-राधा का अभिनय किया
उज्जैन. एमपी के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने बुधवार की रात फेमिना मिस इंडिया-2024 का खिताब जीत लिया है। निकिता अब मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस इंडिया-2024 का ग्रैंड फिनाले मुंबई के वर्ली में आयोजित किया गया था। निकिता को मिस इंडिया खिताब मिलने के बाद उनके अरविंद नगर स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
लगभग 2 महीने पहले ही शहर की निकिता पोरवाल ने 200 प्रतिभागियों के बीच फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश-2024 का खिताब जीता था। उन्होंने पहली बार किसी ब्यूटी पेजेंट में भाग लिया था और उसमें वह चुनी गयी थी। निकिता को एक्टिंग के अलावा लिखने का भी शौक है। निकिता कई नेशनल औरे इंटरनेशनल स्टेज ड्रामा की स्क्रिप्ट लिख चुकी है। उनके लिखे ड्रामा में 250 पेज की कृष्ण लीला भी है। यह पहली बार है जब एमपी के उज्जैन से किसी ने मिस इंडिया का खिताब जीता है।
उज्जैन के आगर रोड पर नगरनिगम कार्यालय के सामने स्थित अरविंद नगर निवासी ऑयल व्यापारी अशोक पोरवाल और राजकुमारी पोरवाल के घर पहुंची। माता-पिता बेटी के साथ मुंबई में है। घर पर मौजूद निकिता के दादा धन्नालाल पोरवाल और दादी नर्मदा पोरवाल ने पोती की एज्यूकेशन से लेकर एक्टिंग के प्रति रूझान के बारे में बताया।
वो तीन तस्वीरें, जब निकिता मिस इंडिया 2024 चुनी गईं


अब तस्वीरों में देखिए मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल को…





