बहराइच में हिंसा फैलाने वाले 5 आरोपी पुलिस ने दबोचे, एनकाउंटर में 2 को गोली लगी, आरोपी  नेपाल भागने की फिराक में थे

बहराइच हिंसा के आरोपी का एनकाउंटर

बहराइच. उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में पिछले दिनों हुई हिंसा के 2 आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया है। दोनो आरोपी नेपाल भागने की फिरका में थे। घटना वाले दिन से पुलिस इनके पीछे लगी हुई थी। गुरूवार की दोपहर में पुलिस को उनकी लोकेशन मिली और जिसके बाद इनको ट्रैक किया गया। आरोपियों के नाम सरफराज और तालिब है।
ऐसा दावा किया जा रहा है कि दोनों आरोपी बहराइच हिंसा में मारे गये रामगोपाल मिश्रा की हत्या में शामिल थे। इन्होंने ही अपने साथियों के साथ मिलकर रामगोपाल पर गोली चलाई थी। घटना के वक्त के कुछ वीडियोज सामने आये है। जिनमें अब्दुल हामिद की छत पर 4 से 5 लोग दिखाई दे रहे है।
आपको बता दें कि बहराइच के थाना हरदी क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी रामगोपाल मिश्रा पिछले दिनों रविवार की शाम लगभग 6 बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिये निकले जुलूस में शामिल था। यह जुलूस जब महाराजगंज बाजार में समुदाय विशेष के मोहल्ले से गुजर रहा था। दो पक्षों में कहासुनी हो गयी। आरोप है कि इस दौरान छतों से पत्थर फेंके जाने लगे। जिससे विसर्जन में भगदड़ मच गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *