दीपावली से पहले चीनी के दाम घटे, बादाम भी हुआ सस्ता

भोपाल. बार-बार हो रही बरसात त्योहारी ग्राहकी पर असर डाल रही है। दीपावली का त्योहार नजदीक होने के बावजूद बादाम में ग्राहकी अपेक्षा से कमजोर देखी जा रही है। मुंबई-दिल्ली के आयातकों के पास बादाम का स्टॉक अच्छी मात्रा में मौजूद है। बीते दिनों तक बाजार में माहौल बन रहा था कि आयात सौदे कम हुए है।
चीनी के दाम घटे
चीनी में भी उठाव जैसा होना चाहिए वैसा नहीं है जबकि मिलों में भरपूरत स्टॉक होने के कारण मिलें दामों में कटौती कर बिकवाली कर रही है। चीनी की कीमतों में मंदी की स्थिति बनी हुई है। इंदौर में चीनी घटकर नीचे में 3925 ऊपर में 3970 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। र्क व्यापारी इन दामों में और भी 10 रुपये घटाक बिकवाली कर रहे है। चीनी की आवक पांच गाडी की रही।
बादाम के दाम घटे
लेवाली के जोर नहीं पकड़ने और अगले महीने भी बादाम का आयात अच्छी मात्रा में होने की संभावना है।आयातकों को स्टाक की चिंता है। ऐसे में बड़े आयातक दामों में कटौती कर बिकवाली करने लगे हैं। दिल्ली-मुंबई में बादाम के दामों में कुछ गिरावट आने के कारण इंदौर में भी बादाम में करीब 10 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में बादाम घटकर इंडिपेंडेंट 630-650 अमेरिकी 680-700 आस्ट्रेलियन 750-780 रुपये प्रति किलो रह गई।
नारियल की मांग
इधर, खोपरा बूरे में धीरे-धीरे मांग का दबाव बढ़ने लगा है जबकि आवक का प्रेशर कम है, जिससे बूरे की कीमतों में आगे तेजी की स्थिति बन सकती है। खोपरा गोले में भी छुटपुट मांग बराबर बनी हुई है, जिससे भाव मजबूती पर टिके हुए हैं। नारियल में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा।
व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ ही दिनों में नारियल के दामों में आई जोरदार तेजी के बाद ऊंचे दामों पर ग्राहकी कुछ अटकने लगी है लेकिन नारियल की आवक का दबाव जबतक नहीं बनता तबतक नारियल में बड़ी गिरावट की उम्मीद कम हैं। नारियल की आवक दो गाड़ी की बताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *