डफरिन सराय एवं फायर बिग्रेड कॉलोनी में आवास कराये खाली, लिया निगम के कब्जे में

ग्वालियर . नगर निगम की संपत्तियों पर अवैध रूप से निवास कर रहे लोगों को निगम के राजस्व अमले द्वारा खाली कराया जा रहा है।
कार्यालय अधीक्षक राजस्व लोकेन्द्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त डफरिन सराय स्थित निगम आवास क्रमांक 18 में वेदप्रकाश गोयल अवैध रूप से निवास कर रहे थे। उनको कई बार सूचना देने के उपरांत भी आवास खाली नहीं किया था। जिस पर आज कार्यवाही करते हुए आवास क्रमांक 18 वेद प्रकाश गोयल से रिक्त कराकर निगम आधिपत्य में लिया गया । साथ ही आवास क्रमांक 1 में वीरेंद्र कुशवाह से आवास रिक्त कराया गया। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड कॉलोनी का आवास क्रमांक 11 अशफाक खान से रिक्त कर चाबी निगम में जमा कराई गई। कार्यवाही के दौरान उपायुक्त राजस्व सुनील चौहानए नोडल अधिकारी केशव चौहानए पुरुषोत्तम दुबे एवं मदाखलत अमला उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *