मिलावटखोरों को पकड़ने अब आधार से माल बुकिंग की तैयारी

ग्वालियर. मिलावटी खाद्य पदार्थ को पकड़ने अब माल बुकिंग के लिए आधार नंबर लिंक कराना अनिवार्य किए जाने की तैयारी चल रही है। आधार लिंक न होने पर माल बुक नहीं किया जाएगा। इस व्यवस्था से बाहर भेजे जाने वाले माल के मालिक का पता आसानी से चल जाएगा। व्यवस्था को लागू कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग की मदद लेगा। अभी तक इस तरह की व्यवस्था न होने के कारण बस व ट्रेन के जरिए मिलावटी खाद्य पदार्थ आसानी से दूसरे राज्यों में भेजे जा रहे हैं।
माल बुकिंग के दौरान आधार नंबर लिंक होने से न केवल यह पता चल सकेगा कि क्या भेजा गया है बल्कि भेजने वाली की पहचान भी सुनिश्चित होगी। अभी तक बिना पहचान के कोई कहीं भी माल भेज देता है। त्यौहार नजदीक आते ही मावा व पनीर को बाहर भेजने के लिए मिलावटखोर बुकिंग शुरू कर देते हैं। मिलावटखोरों की इसी व्यवस्था पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने आधार कार्ड लिंक कराने की व्यवस्था पर काम शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *