सितंबर में रिटेल महंगाई बढ़कर 5.49% पर पहुंची

नई दिल्ली. खराब मौसम और सब्जियों के महंगे होने से सितंबर महीने में रिटेल महंगाई बढकर 5.49 प्रतिशत पहुंच गई है। अगस्त में ये 3.65 प्रतिशत थी। यह 9 महीने के उच्चतम स्तर पर है। वहीं खाद्य महंगाई दर 5.66 प्रतिशत से बढकर 9.24 प्रतिशत हो गई है। शहरी महंगाई भी महीने-दर-महीने आधार पर 3.14 प्रतिशत से बढकर 5.05 प्रतिशत हो गई। ग्रामीण महंगाई 4.16 प्रतिशत से बढकर 5.87 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
सितंबर 2023 में खाद्य महंगाई 9.24 प्रतिशत पर आई
महंगाई के बास्केट में लगभग 50 प्रतिशत योगदान खाने-पीने की चीजों का होता है। इसकी महंगाई महीने-दर-महीने आधार पर 5.66 प्रतिशत से बढ़कर 9.24% हो गई है। वहीं एक साल पहले अगस्त 2023 में खाद्य महंगाई 6.62 प्रतिशत रही थी। यानी, सालाना आधार पर भी ये बढ़ी है।
महंगाई कैसे प्रभावित करती है
महंगाई का सीधा संबंध पर्चेजिंग पावर से है। उदाहरण के लिए यदि महंगाई दर 6 प्रतिशत है, तो अर्जित किए गए 100 रुपए का मूल्य सिर्फ 94 रुपए होगा। इसलिए महंगाई को देखते हुए ही निवेश करना चाहिए। नहीं तो आपके पैसे की वैल्यू कम हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *