जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन से पहले राष्ट्रपति शासन हटा

जम्मू कश्मीर. जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन से पहले राष्ट्रपति शासन हट गया है। शनिवार रात राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्र शासित प्रदेश से प्रेसिडेंट रूल हटा दिया है। 18 जून 2018 को महबूबा मुफ्ती के इस्तीफे के बाद जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।
जम्मू-कश्मीर में पिछले विधानसभा चुनाव 10 साल पहले 2014 में हुए थे। चुनाव के बाद भाजपा-पीडीपी ने गठबंधन सरकार बनाई थी। 2018 में भाजपा के समर्थन वापस लेने के बाद सरकार गिर गई थी और महबूबा मुफ्ती ने CM पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से जम्मू-कश्मीर में केंद्र का शासन था।
इधर, नेशनल कॉन्फ्रेंस उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने 42, उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने 6 और CPI(M) ने एक सीट जीती थी। रिजल्ट के बाद NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि उमर CM बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *