MP के बड़े अफसर को ड्राइवरों ने हटवा दिया
भोपाल. मध्य प्रदेश में एक बडे अफसर को ड्राइवरों ने हटवा दिया। ट्रक ड्राइवरों की बैठक में अफसर ने अभद्रता से बात की। एक ड्राइवर बार-बार उनकी बात काटने लगा तो अफसर ने कहा कि तुम्हारी औकात ही क्रूा है। इस पर ट्रक ड्राइवर गुस्से में उठे और प्रदेशभर में अफसर का विरोध शुरू हो गया। सीएम मोहन यादव ने भी इस पर नाराजगी जताते हुए अफसर को तुरंत कलेक्टर के पद से हटाकर भोपाल बुला लिया था। उसी अफसर को अब दोबारा कलेक्टर बनाने पर बवाल मच गया है। कांग्रेस ने सका तगडा विरोध किया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने उन्हें भाजपा के प्रिय बताते हुए तंज कसा है।
राज्य सरकार ने किशोर कन्याल को श्योपुर का कलेक्टर बनाया है। कुछ माह पहले ही उन्हें शाजापुर के कलेक्टर पद से हटा दिया गया था। तब कलेक्टर के रूप में किशोर कन्याल का एक ट्रक ड्राइवर से अभद्रता से बात करते हुए वीडियो वायरल हो गया था। सीएम मोहन यादव ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए दूसरे ही दिन कन्याल को मंत्रालय बुला लिया था। किशोर कन्याल को शाजापुर के कलेक्टर पद से हटाकर भोपाल में उप सचिव बना दिया गया। अब उन्हें श्योपुर का कलेक्टर बनाया गया है। विवादित बयान पर शाजापुर से हटाए गए किशोर कन्याल को श्योपुर की कमान सौंपने पर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस ने उनकी नियुक्ति को श्योपुर के विजयपुर में होनेवाले उपचुनाव से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी एक बार फिर लोकतंत्र का गला घोंटने की तैयारी कर रही है।

