MP पहला राज्य जहां पूरी रजिस्ट्री प्रक्रिया अब घर बैठे

भोपाल. यह बात मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जमीन की पैमाइश, रजिस्ट्री, नामांतरण जैसी प्रक्रियाओं में गड़बड़ी को लेकर कई बार कही और आखिरकार गुरुवार को इसके समाधान के लिए नई व्यवस्था लॉन्च कर दी। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कनवेंशन सेंटर में रखे गए कार्यक्रम में सीमए ने संपदा -2.0 सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया। सीएम ने ये दावा भी किया कि मध्यप्रदेश अब देश का पहला राज्य बन गया है जहां बिना रजिस्ट्रार दफ्तर के चक्कर लगाए घर बैठे आसानी से जमीन और मकान की रजिस्ट्री कराई जा सकती है। इतना ही नहीं प्रॉपर्टी पर कितना लोन बकाया है इसे भी चेक किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रॉपर्टी की पहचान कस्टोडियन डिपार्टमेंट से कराई जा सकेगी। देश ही नहीं विदेश में बैठे लोगों को भी इसका डेमो दिया गया और उन्होंने प्रक्रिया की सरलता पर खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *