सीमा सुरक्षा बल में महिला नव आरक्षक बैच संख्या 305 प्रशिक्षणार्थिओं की दीक्षांत परेड

ग्वालियर.महिला नव आरक्षक बी.आर.टी. बैच संख्या 163 (“ई” गुल्म) एवं बैच संख्या 164 (“एफ” गुल्म) सहायक प्रशिक्षण केन्द्र सीमा सुरक्षा बल टेकनपुर के कुल 305 महिला नवआरक्षक सीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षणार्थिओं के दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन परेड स्थल, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र टेकनपुर में किया गया। निदेशक सेवांग नामग्याल ने मुख्य अतिथि के रूप में उक्त प्रशिक्षणार्थियों की दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी ली जिनकी अगवानी महानिरीक्षक सहायक प्रशिक्षण केन्द्र मनोज कुमार यादव, ने की। समारोह में सीमा सुरक्षा बल अकादमी व सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, अन्य कार्मिक तथा प्रशिक्षणार्थियों के अभिभावकगण भी उपस्थित हुए ।

समारोह के अन्त में, मुख्य अतिथि ने पुनः सभी प्रशिक्षणार्थियों को उनकी शानदार दीक्षांत परेड और बुनियादी प्रशिक्षण के सफल समापन पर हार्दिक बधाई दी एवं सीमा सुरक्षा बल पदस्थ बटालियन/मुख्यालय में उनके सुनहरे एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। परेड के समाप्त होने के पश्चात् उपस्थित अभिभावकों तथा दर्शकों के मनोरंजन के लिये शानदार श्वान प्रर्दशन किया गया जिसका सभी दर्शकों ने बहुत आनन्द और लुत्फ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *