7th Pay Commission-केन्द्रीय कर्मचारियों के मोदी कैबिनेट में महंगाई भत्ते का नहीं हो पाया ऐलान, अगली बैठक में होगा विचार
नई दिल्ली. केन्द्र सरकार बुधवार को यानी आज बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक के बाद केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिये महंगाई भत्ता (डियरनेस एलाउंस) और महंगाई राहत (डियरनेस रिलीफ) में बढ़ोत्तरी की घोषणा कर सकती है। केन्द्र सरकार के इस फैसले पर संभावित एक करोड से अधिक लोगों की नजर है। केन्द्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स को दीवाली से पहले तोहफा दे सकती है। केन्द्रीय कर्मचारी और श्रमिक परिसंघ ने हाल ही में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र लिखकर DA/DR बढ़ोत्तरी की ऐलान में देरी पर चिंता जताई थी। महंगाई भत्ते की समीक्षा आमतौर पर साल में 2 बार की जाती है। जनवरी और जुलाई से महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी की जाती है। यह बढ़ोत्तरी महंगाई के हिसाब से किया जाता है। हालांकि आधिकारिक घोषणायें अक्सर बाद में ही होती है। वर्तमान में डीए 50 प्रतिशत है।
3 % DA बढ़ने की संभावना
केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को अनुमान है कि महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं पेंशनर्स के लिये महंगाई राहत भी 3 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। ऐसे में अगर महंगाई भत्ता में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है। कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिये डीए और डीआर बढ़कर 53 प्रतिशत हो जायेगा।
महंगाई भत्ते का बढ़ने का इंतजार
केन्द्रीय कर्मचारी इस ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। जिससे उनके महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो सकती है। यह बदलाब अक्टूबर में लागू होगा और साथ ही जुलाई से सितम्बर तक पिछले 3 माह के बकाये भी लागू होंगे। यह पिछले साल के पैटर्न के अनुरूप है। जब अक्टूबर के आरंभ में वेतन बढ़ोत्तरी की घोषणा हुई थी।
सीनियर अधिकारी ने क्या कहा?
मीडिया रिपोर्ट में कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाइज एंड वर्कर्स के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया कि अगली कैबिनेट बैठक में डीए में बढ़ोतरी होगी. हम कम से कम 3% की बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं. डीए की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) से निकटता से जुड़ी हुई है, जो पिछले 12 महीनों में रिटेल इन्फ्लेशन को ट्रैक करता है. दुनिया के महंगाई के दबाव और बढ़ती लागतों के साथ, यह निर्णय देश भर में घरेलू बजट के मैनेजमेंट के लिए महत्वपूर्ण है।
मार्च में हुआ था बढ़ोतरी का ऐलान
मार्च 2024 में 4% डीए बढ़ोतरी का ऐलान किया गया था, जिसने डीए को 46% से बढ़ाकर 50% कर दिया था. इस बढ़ोतरी ने 7वें वेतन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, मकान किराया भत्ते समेत अन्य भत्तों में संशोधन को भी गति दी. लगभग एक दशक पहले स्थापित 7वें वेतन आयोग ने डीए के 50% को पार करने पर मूल वेतन में स्वतः संशोधन का प्रस्ताव रखा था. हालांकि, इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली, जिसके कारण यूनियनों ने आगामी 8वें वेतन आयोग के साथ फिर से मांग उठाने की योजना बनाई है।

