CM और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष आज ग्वालियर प्रवास पर
ग्वालियर. मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा आज बुधवार को ग्वालियर चंबल अंचल के प्रवास पर रहेंगे। श्योपुर, मुरैना औ ग्वालियर के कार्यक्रमों में शामिल होकर अंचल में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
57.42 करोड के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन होगा
मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में श्योपुर के वीरपुर मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में संयुक्त वन प्रबंधन समितियों को जागरूकता सम्मेलन होगा। मुख्यमंत्री 18 करोड 94 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और 38 करोड 48 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। वन समिति के सदस्यों के बच्चों को स्कूल बैग भी बांटेंगे।

